3600 करोड़ रुपये की लागत से बनी शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरी, मोदी ने 8 महीने पहले मूर्ति का किया था उद्घाटन, कॉन्ट्रेक्टर समेत दो पर FIR
The statue of Shivaji Maharaj built at a cost of Rs 3600 crore fell Modi had inaugurated the statue 8 months ago FIR against two including the contractor
सिंधुदुर्ग : महाराष्ट्र में तटीय सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में बनी शिवाजी महाराज की प्रतिमा सोमवार (26 अगस्त) दोपहर 1 बजे गिर गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को नेवी डे पर इसका उद्घाटन किया था. पुलिस ने मामले में कॉन्ट्रेक्टर जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज की है.
जयदीप आपटे कल्याण में रहते हैं. जबकि डॉक्टर पाटिल कोल्हापुर के रहने वाले हैं. दोनों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, विशेष रूप से धारा 109, 110, 125 और 318 (3) (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रतिमा ढहने के बारे में एक असिस्टेंट इंजीनियर और पीडब्ल्यूडी अधिकारी अजीत पाटिल ने सिंधुदुर्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने पर 3600 करोड़ रुपये की लागत आई थी. 1 नवंबर 2018 महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रोजेक्ट को एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल दिया था और 3700.84 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई थी. जिसमें साइट का सर्वेक्षण और जांच से लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा उपाय शामिल थे.
घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि काम की गुणवत्ता पर कम ध्यान दिया गया था. विपक्ष ने राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की.
PWD मंत्री बोले- नेवी को स्टील में जंग लगने की जानकारी दी थी
महाराष्ट्र सरकार में PWD मंत्री और भाजपा नेता रवींद्र चव्हाण ने बताया कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नेवी को 2.36 करोड़ रुपए दिए थे. हालांकि, प्रतिमा बनाने वाले आर्टिस्ट के चयन, उसके डिजाइन की पूरी प्रक्रिया नेवी ने की थी.
चव्हाण ने बताया कि 8 सितंबर, 2023 को प्रतिमा बनाने का ऑर्डर दिया गया था. प्रतिमा में इस्तेमाल किए गए स्टील में जंग लगना शुरु हो गया था. PWD ने पहले ही नेवी के अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी थी और उनसे ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए थे.
नेवी ने जांच के लिए टीम नियुक्त की
इंडियन नेवी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना के जांच के आदेश दिए हैं. नेवी ने सोमवार 26 अगस्त देर रात एक बयान जारी किया. इसमें कहा गया, 'हमने प्रतिमा गिरने के कारण की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द मूर्ति की मरम्मत और फिर से उसकी स्थापना के लिए एक टीम नियुक्त की है.
विपक्ष ने कहा- चुनाव के लिए जल्दबाजी में स्मारक बनवाया
घटना के बाद, NCP (शरद गुट), शिवसेना (UBT) सहित कई विपक्षी दलों ने NDA सरकार की आलोचना की. शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि चुनाव के चलते छत्रपति शिवाजी का स्मारक जल्दबाजी में बनाया गया. इसके क्वालिटी को अनदेखा किया गया.
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे: X पर मराठी पोस्ट में ठाकरे ने लिखा, 'छत्रपति शिवाजी का स्मारक चुनावों को देखते हुए जल्दबाजी में बनाया गया था. जिसके कारण यह सिर्फ 8 महीने में ढह गया. इसके पीछे का मकसद सिर्फ शिवाजी महाराज की छवि इस्तेमाल करना था. शिवाजी का अपमान करने वाली सरकार और भाजपा नामक जहरीले सांप को अब डसना ही होगा.'
NCP (शरद गुट) सांसद सुप्रिया सुले: सुप्रिया ने X पर मराठी में लिखा, 'जब देश के प्रधानमंत्री किसी स्मारक का उद्घाटन करते हैं, तो लोगों को यकीन होता है कि उसका काम उच्च गुणवत्ता का होगा. हालांकि सिंधुदुर्ग के मालवन स्थित राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा एक साल के भीतर ही ढह गई. यह छत्रपति शिवाजी का अपमान है. जाहिर है इसका काम घटिया क्वालिटी का था. यह प्रधानमंत्री और जनता के साथ खुला धोखा है.'
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी: ओवैसी ने X पर पोस्ट में लिखा, 'यह मोदी सरकार की बनाई बुनियादी ढांचे की खराब क्वालिटी का रिफ्लेक्शन है. शिवाजी समानता और धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक थे. उनकी प्रतिमा का ढहना मोदी की शिवाजी के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता की कमी का उदाहरण है.
राज्यसभा सदस्य ने कहा, ”महाराष्ट्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए, हम मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हैं. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री रवींद्र चव्हाण से विभाग वापस ले लेना चाहिए. उन्होंने शिवाजी महाराज को भी नहीं बख्शा और भ्रष्टाचार में लिप्त हुए.” उन्होंने कहा कि प्रतिमा बनाने का ठेका मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को दिया गया. राउत ने इसे एक गंभीर मामला बताया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



