ATM उखाड़ ले गए चोर, मेटाडोर चोरी कर मशीन लोड किया, शोर मचा तो वाहन समेत छोड़कर भागे बदमाश, आरोपियों की तलाश जारी
Thieves uprooted the ATM, stole a matador and loaded it with the machine. When noise arose, the criminals fled along with the vehicle. The search for the accused is on.
दुर्ग : अज्ञात चोरों ने पहले पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी से एक टाटा 407 मेटाडोर CG07 AV 1310 चोरी की. इसके बाद उसी वाहन से वे ननकट्ठी में स्थित हिताची कंपनी के एटीएम बूथ पर पहुंचे और पूरी एटीएम को उखाड़ लिया.
रात करीब 2:30 बजे जब बदमाश एटीएम को मेटाडोर में लोड कर भागने की तैयारी में थे. तभी बूथ के पास रहने वाले कुछ परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई.
संदिग्ध गतिविधि देखकर लोगों ने शोर मचाया. जिससे आरोपित घबरा गए और एटीएम व मेटाडोर दोनों वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए. वारदात में छह से ज्यादा आरोपितों के होने का अंदाजा है
इतना ही नहीं आरोपितों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे भी कर दिया था. घटना बुधवार-गुरुवार की रात की है. मामले में नंदिनी पुलिस जांच कर रही है.
रात में ही लोगों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. एटीएम और मेटाडोर वाहन को जब्त कर लिया. आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पुलिस को भ्रमित करने के मकसद से पहले वाहन चुराया और फिर एटीएम चोरी की योजना बनाई.
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान में जुट गई है. एटीएम में कितनी रकम थी यह फिलहाल पुलिस ने साफ़ नहीं किया है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



