कन्या आश्रम में आदिवासी छात्राओं से मारपीट, शिक्षिका पर लगे गंभीर आरोप, सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बच्चियों में डर का माहौल

Tribal girl students beaten up in Kanya Ashram, serious allegations against teacher, social organizations submitted memorandum to the collector, atmosphere of fear among girls

कन्या आश्रम में आदिवासी छात्राओं से मारपीट, शिक्षिका पर लगे गंभीर आरोप, सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बच्चियों में डर का माहौल

गरियाबंद : कन्या आश्रम में पदस्थ शिक्षिका शिवानी मिश्रा पर 13 आदिवासी छात्राओं के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने बच्चों को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। यह छात्राएं राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र मानी जाने वाली ‘कमर जनजाति’ की हैं.
इस घटना को लेकर आज जिले के सामाजिक पदाधिकारी कांग्रेस नेता संजय नेताम समेत गरियाबंद कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी शिक्षिका पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
बताया जा रहा है कि बच्चियों में डर का माहौल है और आश्रम में डर का साया पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB