पत्नी को सीलबट्टे से मार-मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पति ने पी लिया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल

Wife killed by hitting her with a sealing board, husband drank pesticide after the incident, admitted to hospital, panic prevails in the area

पत्नी को सीलबट्टे से मार-मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पति ने पी लिया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक और खूनी वारदात सामने आई है. जहां पति ने अपनी पत्नी को सीलबट्टे से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया. आग बबूला पति ने कीटनाशक पीकर सुसाइड करने की कोशिश की. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद इलाके के ग्राम कोटनी में बीती रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी पति ने तैश में आकर पत्नी पर सीलबट्टे से हमला कर दिया. महिला बुरी तरह घायल हुई और उसकी मौत हो गई. जिसके बाद आरोपी पति ने कीटनाशक पी लिया. आरोपी को नाजुक हालत में किया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मंदिर हसौद टीआई ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलु विवाद की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद पति ने सील-लोढ़ा से पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया. मौके पर पत्नी की मौत हो गई. जिसके बाद आरोपी ने कीटनाशक पी लिया. अस्पताल में भर्ती आरोपी पति के ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI