कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, बाइक धीरे चलाओ’ कहने पर युवकों को पेट्रोल पंप के केबिन में घुसकर लाठी-रॉड से किया लहूलुहान, हैवानियत CCTV में कैद

A college student was attacked with deadly weapons; after being told to "drive slowly," the youth entered a petrol pump cabin and was brutally beaten with sticks and rods; the brutality was captured on CCTV.

कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, बाइक धीरे चलाओ’ कहने पर युवकों को पेट्रोल पंप के केबिन में घुसकर लाठी-रॉड से किया लहूलुहान, हैवानियत CCTV में कैद

बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर मारपीट मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर दो युवकों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में कॉलेज छात्र समेत दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी निवासी प्रभाकर मार्शल चौकसे कॉलेज में बी-फार्मेसी का छात्र है. वह अपने दोस्तों निमेश राय और दिलेश्वर मार्शल के साथ रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गांव गया था. कार्यक्रम के बाद रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे ये तीनों युवक बाइक से समाज की महिलाओं को नहाने के कार्यक्रम की खबर देने निकले थे. और उनके हाथ में एक लाउडस्पीकर भी था. इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार बादल जांगड़े की बाइक उनकी गाड़ी से टकरा गई. जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े.
चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने बस इतना कहा कि 'बाइक धीरे चलाओ,' और इसी बात पर आरोपी नाराज हो गया और गाली देने लगा. कुछ ही समय बाद, उसने बेल्ट से मारपीट भी शुरू कर दी.
हालात तब बिगड़ गए जब आरोपी ने अपने दोस्तों को बुला लिया. इसके बाद विक्की जांगड़े, विकास मार्शल और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से हमला कर दिया. एक युवक अपनी जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप ऑफिस में भाग गया और दरवाजा बंद करने की कोशिश की. लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए.
CCTV फुटेज में यह साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ऑफिस के अंदर घुसकर लगातार डंडों से हमला करते रहे। एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है जबकि दूसरे की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा. स्थानीय लोग इस बर्बर हमले को देखकर दहशत में नजर आ रहे हैं.
वारदात के बाद सोशल मीडिया पर हमला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है. पचपेड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. और आरोपियों की तलाश की जा रही है,
शुरुआती जांच में यह पता चला है कि यह विवाद सड़क पर हुई मामूली बहस से शुरू हुआ था, लेकिन बाद में यह एक हिंसक झगड़े में बदल गया। इलाके के लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t