रिश्तों का खौफनाक अंत, खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी, आरोपी बेटा अश्वनी गिरफ्तार

Relationships end in horror; son kills mother after she refuses to cook; disabled woman's murder creates sensation in area; accused son Ashwani arrested

रिश्तों का खौफनाक अंत, खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी, आरोपी बेटा अश्वनी गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक  16 मई 2026 को प्रार्थी मनीष पटेल ने चौकी जेवरा सिरसा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बुआ सरस्वती पटेल करीब 40 साल की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है. जो शारीरिक रूप से दिव्यांग थी.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और  पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भेजा. डॉक्टरों की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई.
शुरूआती जांच में पुलिस ने मृतका के बेटे अश्वनी पटेल को हिरासत में लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि शनिवार देर रात मां-बेटे के बीच मामूली विवाद हुआ था. इसी दौरान अश्वनी पटेल ने घर में रखे डंडे से अपनी मां के सिर, माथे, हाथ, छाती और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
कड़ाई से पूछताछ में आरोपी अश्वनी पटेल ने हत्या करना कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि मां द्वारा खाना नहीं बनाने की बात से वह नाराज था. जिसके बाद उसने हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t