देवभोग में खौफनाक हमला, होटल में घुसकर ब्लेड से बरपाया कहर, मां की मौत, बचाने पहुंचे पिता और दो बेटे लहूलुहान, सुबह की शांति अचानक चीखों में बदली

A horrific attack in Devbhog: a man entered a hotel and wreaked havoc with a blade. The mother died, and the father and two sons who came to rescue her were left bleeding. The calm of the morning suddenly turned to screams.

देवभोग में खौफनाक हमला, होटल में घुसकर ब्लेड से बरपाया कहर, मां की मौत, बचाने पहुंचे पिता और दो बेटे लहूलुहान, सुबह की शांति अचानक चीखों में बदली

गरियाबंद : गरियाबंद जिला में देवभोग क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव में मंगलवार सुबह हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया. जिस होटल में रोज की तरह सुबह कामकाज शुरू हुआ था, वहां कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार, खून और मौत का मंजर फैल गया.
एक ही परिवार पर हुए अचानक हमले में महिला की मौके पर मौत हो गई. जबकि पिता और उसके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में डर और सनसनी का माहौल है.
होटल में चल रहा था रोज का काम, तभी अचानक पहुंचा आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक दीवानमुड़ा निवासी होटल मालिक पूरित राम यादव अपने निजी होटल में रोज की तरह सुबह 7:30 बजे दुकान खोलकर काम कर रहे थे. उनके साथ दोनों बेटे हेमंत यादव और खिलेश्वर यादव भी मौजूद थे. परिवार की महिला सदस्य छबनीता यादव भी वहीं थीं.
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे दुकान खुले अभी आधा घंटा ही हुआ था कि अचानक गांव का ही देवी सिंह यादव वहां पहुंचा. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अगले कुछ मिनटों में पूरा परिवार खून से लथपथ हो जाएगा.
ब्लेड मौत का हथियार, चीखों से कांप उठा होटल
आरोपी देवी सिंह यादव ने अचानक बेल्ट निकालकर परिवार पर हमला शुरू कर दिया. उसने सबसे पहले हेमंत यादव के गले पर जोरदार वार किया. इसके बाद खिलेश्वर यादव पर हमला कर उसके दाहिने हाथ और उंगलियों को बुरी तरह घायल कर दिया.
होटल में अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच परिवार की महिला सदस्य छबनीता यादव बीच-बचाव करने पहुंचीं. लेकिन आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं रुका. आरोप है कि देवी सिंह यादव ने बेल्ट से उनके गले पर भी बेरहमी से हमला कर दिया. हमला इतना खतरनाक था कि छबनीता यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के दौरान पूरित राम यादव भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए.
खून से भर गया होटल, दहशत में भागते रहे लोग
सुबह का शांत माहौल अचानक चीखों और अफरा-तफरी में बदल गया. होटल के भीतर खून फैला हुआ था और घायल दर्द से तड़प रहे थे। आसपास मौजूद लोग डर के मारे सहम गए. कुछ लोग जान बचाकर बाहर भागे. तो कुछ घायलों को बचाने की कोशिश में जुट गए.
आनन-फानन में निजी वाहन की व्यवस्था कर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरु किया. लेकिन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस पहुंची अस्पताल, इलाके में भारी तनाव
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंच गई. पुलिस ने घायलों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं घटनास्थल पर भी जांच की जा रही है. फिलहाल हमला किन कारणों से हुआ, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा”
घटना के बाद गांव में मातम और डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतनी खौफनाक घटना नहीं देखी. सुबह का समय, होटल में काम करता परिवार और अचानक मौत में बदलता पूरा दृश्य लोगों को अंदर तक हिला गया. देवभोग की इस वारदात ने एक बार फिर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t