शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, एक हफ्ते बाद घर छोड़कर फरार, पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मोटरसाइकिल जब्त

A minor was raped under the pretext of marriage; the accused fled the house a week later. The police arrested the accused, Shiv Kumar, sent him to jail, and seized the motorcycle.

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, एक हफ्ते बाद घर छोड़कर फरार, पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मोटरसाइकिल जब्त

रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत थाना भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को खोजकर गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई 2026 को एक महिला अपनी बेटी के साथ थाना भूपदेवपुर पहुंची और ग्राम जैमुड़ा निवासी शिव कुमार चौहान उम्र 20 साल के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी 14 जुलाई 2026 को अपने रिश्तेदार के घर घरघोड़ा गई थी. जहां से वह लापता हो गई. परिवारजन उसकी तलाश कर रहे थे. तभी आरोपी ने खुद फोन कर बताया कि वह युवती को अपने साथ गांव ले आया है और उससे शादी करेगा.
परिजनों द्वारा लगातार तलाश किए जाने पर आरोपी 19 जुलाई को युवती को उसके घर छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे ग्राम टेंडा नवापारा से मोटरसाइकिल में बैठाकर शादी का झांसा देकर अपने गांव जैमुड़ा ले गया. जहां अपने घर में 6-7 दिनों तक उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया.
इस रिपोर्ट पर नव पदस्थ थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने महिला उप निरीक्षक संध्यारानी कोका के जरिए पीड़िता का बयान दर्ज कराया. आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस टीम के साथ आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल कर लिया. पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है. आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?