छत्तीसगढ़ में प्यार को पाने का शॉर्टकट रास्ता!, प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने उतारा सुरक्षित

A shortcut to finding love in Chhattisgarh! Minor girl climbs mobile tower to summon her lover; chaos ensues, police bring her down safely.

छत्तीसगढ़ में प्यार को पाने का शॉर्टकट रास्ता!, प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने उतारा सुरक्षित

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब एक नाबालिग लड़की आत्मानंद स्कूल के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. लड़की के टावर पर चढ़ने की खबर  मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. करीब आधे घंटे तक युवती टावर पर ही रही. खबर मिलने पर डायल 112 की टीम और हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया.
बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के बाहर चले जाने से नाराज थी. प्रेमी को वापस बुलाने की मांग को लेकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 को खबर दी. खबर मिलते ही डायल 112 की टीम और हसौद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने लड़की से बातचीत शुरू की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाइश दी. पुलिस ने लगातार बातचीत के जरिए हालात को संभालने का प्रयास किया. काफी देर तक समझाने के बाद लड़की पुलिस की बात मान गई और सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आई.
लड़की के सकुशल नीचे उतरने के बाद पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. इसके बाद पुलिस ने उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया. घटना के दौरान करीब आधे घंटे तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही. पुलिस ने मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?