अफेयर के बाद प्रेग्नेंट, बोली- 'मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं..' प्रेमी ने ठुकराया प्यार, युवती और 7 महीने के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत
Pregnant after an affair, she said, "I am going to be the mother of your child..." Her lover rejected her, leading to the deaths of both the mother and the seven-month-old fetus she was carrying.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक 19 साल की अविवाहित गर्भवती युवती की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई. युवती सात महीने की गर्भवती थी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. परिजनों ने युवती के साथ संबंध रखने वाले युवक पर शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है. यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगनगर का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवती का ग्राम बगाड़ी निवासी एक युवक के साथ अवैध संबंध था. दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने. परिवार को इसकी जानकारी तब हुई, जब युवती करीब पांच महीने की गर्भवती हो गई. इसके बाद परिजनों ने युवक से संपर्क कर दोनों की शादी कराने की बात रखी. लेकिन आरोप है कि युवक ने विवाह करने से मना कर दिया.
इसी दौरान युवती का गर्भ सात महिना का हो गया. अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उसे राजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया.
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार शाम युवती की मौत हो गई. चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद गर्भस्थ सात महीने के शिशु को भी नहीं बचाया जा सका. घटना की खबर के बाद परिजनों में गम का माहौल है.
परिजनों ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की है. परिजनों के आक्रोश के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही युवती की मौत के कारणों और युवक की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



