शादी के झांसे में मर्यादा लांघ रही लड़कियां, इसके बाद रेप के आरोप से बर्बाद होती लड़कों की जिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में फिर एक युवक हुआ गिरफ्तार
Young women cross boundaries under the pretext of marriage, subsequently ruining young men's lives with rape allegations; another youth has been arrested on charges of rape.
बिलासपुर/चकरभाठा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में चकरभाठा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 25 अगस्त 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया और अब पीड़िता को दूसरे जाति की है बोलकर शादी करने से इंकार कर रहा है
पीड़िता की इस रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. जिनके द्वारा उक्त आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया.
उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर मामले के आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी का पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. जिसके द्वारा जुर्म करना कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी-
रंजीत गिरी गोस्वामी पिता दिनेश पूरी गोस्वामी उम्र 25 साल निवासी तेलियापुरान थाना जारहगांव जिला मुंगेली हाल मुकाम वार्ड नंबर 12 विकासनगर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



