पट्टा नहीं बना तो पटवारी से मारपीट, लोहे के पाइप से हमले का आरोप, बोला- पैसा लिया, काम नहीं किया, वीडियो वायरल, क्षेत्र में चर्चा का माहौल

Assault on Patwari over failure to issue land lease; accused of attacking with an iron pipe, alleging money was taken but work not done; video goes viral, sparking discussion in the area.

पट्टा नहीं बना तो पटवारी से मारपीट, लोहे के पाइप से हमले का आरोप, बोला- पैसा लिया, काम नहीं किया, वीडियो वायरल, क्षेत्र में चर्चा का माहौल

मरवाही : छत्तीसगढ़ में मरवाही जिला के दानीकुंडी गांव में हल्का नम्बर 26 के पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद पटवारी को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया. वहीं, मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक युवक पटवारी के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है. घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है,
मिली जानकारी के मुताबिक पटवारी शुद्धु राम कोल दानीकुंडी स्थित अपने कार्यालय में बैठे हुए थे. इसी दौरान संचरा टोला निवासी प्रकाश पेंड्रो वहां पहुंचा. आरोप है कि काम नहीं होने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. और इसी दौरान युवक ने कार्यालय में रखे लोहे के नल पाइप से पटवारी के सिर पर वार कर दिया.
हमले में पटवारी शुद्धु राम कोल घायल हो गए. सामने आए वीडियो में युवक पटवारी के साथ मारपीट करने के बाद उनके ऊपर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल नजर आया.
बताया जा रहा है कि युवक घटना के बाद दरवाजा खोलकर बाहर निकलने लगा. मौके पर मौजूद लोग उसे रोक नहीं सके। पुलिस के पहुंचने तक युवक वहां से जा चुका था. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पटवारी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया.
बताया जा रहा है कि विवाद के पीछे गांव में नल-पाइप से जुड़ा काम लंबे समय से लंबित होने की बात कही जा रही है. स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि संबंधित काम पिछले दो-तीन साल से पूरा नहीं हुआ है. हालांकि इस बारे में आधिकारिक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
फिलहाल पटवारी के साथ हुई इस मारपीट की घटना ने सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस जानलेवा हमले से राजस्व विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और सामने आए वीडियो के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?