देवभोग की देवमाता हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर रखा शव नेशनल हाईवे 130-C घंटों जाम, अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप

Devbhog: Woman Dies During Childbirth at Devmata Hospital; Outraged Relatives Place Body on Highway, Blocking National Highway 130-C for Hours; Hospital Accused of Gross Negligence.

देवभोग की देवमाता हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर रखा शव नेशनल हाईवे 130-C घंटों जाम, अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे 130-C पर शव रखकर चक्काजाम किया और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका भानुमति मांझी उम्र 30 साल का अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिलने की वजह से प्रसूता की मौत हो गई. घटना के बाद बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जुटे और कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 130-C पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिजन और समाज वाले अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए.
चक्काजाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया.
वहीं अस्पताल देव माता अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉक्टर सागर गाटवाक ने बताया कि प्रसव के दरम्यान बच्चा फंस गया था. परिजनों की सहमति पर रेफर किया गया. उन्हें समय पर नजदीकी ओडिशा अस्पताल ले जाया गया था. प्राथमिक उचित इलाज के बाद रेफर किया गया. समय पर खून चढ़वा लेना था. लेकिन ऐसा परिजनों ने नहीं किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t