स्कूल छोड़ने के नाम पर बहला-फुसलाकर नाबालिग छात्रा को ले गया घर, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज
FIR registered against Atmanand English Medium School teacher Amit Sharma for allegedly luring a minor student to his home under the pretext of dropping her off at school
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पेंड्रा के एक शिक्षक के खिलाफ अपनी ही छात्रा को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने के आरोप में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी शिक्षक की पहचान अमित शर्मा के रुप में हुई है. मामले में पेंड्रा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक पुरानी बस्ती पेंड्रा, वार्ड नम्बर 3 निवासी ने बताया कि उनकी बेटी 15 जुलाई 2026 को सुबह लारीब 11:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. रास्ते में उसे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पेंड्रा के शिक्षक अमित शर्मा मिले. शिक्षक ने छात्रा से कहा कि वह उसे स्कूल छोड़ देंगे.
स्कूल नहीं, अपने घर ले जाने का आरोप
आरोप है कि शिक्षक छात्रा को स्कूल ले जाने के बजाय अपने घर ले गए. जहां उसे कई घंटों तक रखा गया. छात्रा दोपहर करीब 3 बजे तक शिक्षक के घर पर रही. उस दौरान घर पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था. छात्रा लगातार घर जाने की बात कहती रही. जिसके बाद शिक्षक ने उसे जाने दिया और आधे रास्ते तक छोड़ा. जब छात्रा घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पेंड्रा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.
पेंड्रा थाने में जुर्म दर्ज
शिकायत के आधार पर पेंड्रा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों, छात्रा के बयान, गवाहों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
नोट: यह समाचार पेंड्रा थाने में दर्ज एफआईआर और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है. मामले की जांच जारी है. आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद ही होगी और आरोपी को कानून के मुताबिक अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार प्राप्त है.
एएसपी अविनाश मिश्रा ने कहा कि आवेदन के मुताबिक, छात्रा द्वारा घर जाने की बात कहने पर शिक्षक ने कुछ देर और रुकने के लिए कहा. बाद में छात्रा खुद वहां से निकल गई. जिसके बाद शिक्षक उसे आधे रास्ते तक छोड़कर लौट गया. पीड़िता ने सारी जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद पीड़िता के परिजन पेंड्रा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



