प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद BJP नेता के स्वागत में निकला ट्रैक्टरों का लंबा काफिला, स्वागत कार्यक्रम का वीडियो जमकर वायरल
Following Prime Minister Narendra Modi's appeal, a long convoy of tractors arrived to welcome the BJP leader; the video of the welcome ceremony went viral.
मेरठ : मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता गौरव चौधरी के लिए रविवार को सिवालखास विधानसभा के काजमाबाद गुन गांव में ग्रामीणों द्वारा एक धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया था. इस स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर और गाड़ियों का एक बड़ा काफिला निकाला गया. जिसमें रागिनी प्रोग्राम का भी आयोजन हुआ था. इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. जिसके बाद विपक्ष और आम लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि खुद बीजेपी के नेता ही प्रधानमंत्री के आग्रह को हवा में उड़ा रहे हैं और अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए गांव में लम्बा काफिला लेकर घूम रहे हैं.
प्रधानमंत्री की अपील बनाम वीआईपी कल्चर
दरअसल देश के प्रधानमंत्री के आह्वान के चलते वर्तमान में कई बड़े नेता रिक्शा, साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते हुए नजर आए और आम लोग भी अपने वाहन शेयर कर चल रहे हैं. ऐसे माहौल में मेरठ के इस वीआईपी काफिले वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. इंटरनेट पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि जब शीर्ष नेतृत्व सादगी का संदेश दे रहा है. तब स्थानीय स्तर पर इस तरह का भव्य और भारी-भरकम प्रदर्शन क्यों किया गया.
बीजेपी नेता गौरव चौधरी ने दी सफाई
इस पूरे मामले पर मचे बवाल के बाद मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता गौरव चौधरी ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर कहा कि वे नियम के अनुसार अपनी सिर्फ एक गाड़ी से ही गांव के इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया था और वहां मौजूद सभी ट्रैक्टर और गाड़ियां गांव के लोग ही लेकर आए थे, जिससे उनका व्यक्तिगत रूप से कोई लेना-देना नहीं है. धन्यवाद सभा में शामिल सभी गाड़ियां और ट्रैक्टर केवल गांव के अंदर ही मौजूद रहे और गांव की सीमा से बाहर कोई भी वाहन नहीं गया था.
हालांकि नेताजी की इस दलील के बावजूद सोशल मीडिया पर इस प्रोग्राम को लेकर कई तरह के सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं और वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है.
अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को सारे कारण भी गिनाने चाहिए थे कि यह नौबत क्यों आई? सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा- देश में गंभीर संकट है. गरीबी-महंगाई से जनता परेशान है. भाजपा सरकार सिर्फ युद्ध का बहाना बना रही है। असल में भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



