घर में नकली DAP बनाकर असली डीएपी खाद के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी, 3 जिलों में सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार

Fraud against farmers involving the manufacture of fake DAP fertilizer at home and selling it as the genuine product; gang active across three districts busted, and four cunning accused arrested.

घर में नकली DAP बनाकर असली डीएपी खाद के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी, 3 जिलों में सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार

बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले में किसानों को डीएपी खाद के नाम पर कथित रूप से ठगने वाले गिरोह का कृषि विभाग एवं तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भंडाफोड़ किया है. सरसीवां से लगे ग्राम गाड़ापाली में घेराबंदी कर पुलकित बायोफर्टीलाइजर प्रा. लि. से जुड़े 4 अधिकृत व्यक्तियों को पकड़ा. जिनके खिलाफ सरसीवां थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो-तीन साल से सरसीवां क्षेत्र में रहकर सारंगढ़- बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय थे. पकड़े गए आरोपी पुलकित बायोफर्टीलाइजर प्रा. लि. से जुड़े बताए जा रहे हैं.
आरोप है कि वे गांव-गांव जाकर अपने उत्पाद को डीएपी खाद बताकर किसानों को बेचते थे. किसानों को बिल भी दिया जाता था. जबकि बेचा जा रहा उत्पाद डीएपी नहीं था. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी सुनसान स्थानों पर किराये के कमरों में ठिकाना बनाकर लगातार जगह बदलते रहते थे. ताकि उन पर शक न हो. जिले में उर्वरक बेचने का काम सिर्फ वैध अनुज्ञप्ति एवं अधिकृत विक्रय केंद्र से ही किया जा सकता है.
पिछले साल भी सरसीवां तहसील के ग्राम भिनोदा में इसी कंपनी का खाद मिला था. लेकिन उस समय विक्रेताओं तक कार्रवाई नहीं पहुंच सकी थी. इस बार कृषि विभाग और तहसील प्रशासन की सतर्कता से आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में कामयाबी मिली.
अधिकारियों की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृष्ण कुमार साहू, उर्वरक निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, तहसीलदार मोहन साहू, कुलदीप नायक तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?