महिला की अधजली लाश, पहले पिलाया शराब, फिर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर युवकों ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी किरण गिरफ्तार, दुसरा फरार

Half-burnt body of a woman found; she was first made to drink alcohol, then an attempt was made to rape her; when she resisted, the youths killed her and burned the body. Accused Kiran has been arrested, while the second suspect is absconding.

महिला की अधजली लाश, पहले पिलाया शराब, फिर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर युवकों ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी किरण गिरफ्तार, दुसरा फरार

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के डुमरमुड़ा गांव के पास 8 अगस्त को मिले महिला के जले हुए शव की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है. पुलिस जांच में मृतिका की पहचान अमलडिहा निवासी महिला के रूप में हुई है. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरा आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
डुमरमुड़ा में मिला था जला हुआ शव
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त 2026 को कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने की खबर पुलिस को मिली थी. मामला गंभीर होने की वजह से एसपी कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मृतिका की पहचान करने और मामले का खुलासा करने के निर्देश दिया.
इसके बाद कटघोरा पुलिस और साइबर थाना की टीम ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू की. साथ ही थाना क्षेत्र के गुम इंसान मामलों और मृतिका के हुलिए के आधार पर पहचान के प्रयास किए गए.
शुक्रवार रात से लापता थी महिला
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अमलडिहा गांव की एक महिला शुक्रवार रात से लापता थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों और उसके साथ आखिरी बार देखे गए संदिग्धों की जानकारी जुटानी शुरू की. घटना से पहले शाम को महिला के साथ किरण कुमार पटेल और अजय कुमार धनवार को देखे जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई.
पूछताछ में सामने आई हत्या की कहानी
पुलिस के मुताबिक, तकनीकी और भौतिक सबूतों के आधार पर किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. शुरुआत में उसने घटना में शामिल होने से इंकार किया. लेकिन पुलिस द्वारा मिले सबूतों के आधार पर पूछताछ किए जाने के बाद कथित तौर पर अपनी संलिप्तता कबूल की.
पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन दोनों आरोपी महिला को डुमरमुड़ा की तरफ़ ले गए थे. वहां तीनों ने शराब का सेवन किया. इसके बाद महिला और अजय के बीच कथित रूप से शारीरिक संबंध बने.
पुलिस का दावा है कि बाद में किरण ने महिला से संबंध बनाने का प्रयास किया. जिसे लेकर विवाद हुआ. इसी विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी.
हत्या के बाद पेट्रोल डालकर शव जलाने का आरोप
हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के मकसद से महिला के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया. इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची.
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
मामले में पुलिस ने किरण कुमार पटेल, पिता चैतराम पटेल, निवासी ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा को गिरफ्तार किया है. उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
वहीं, मामले का दूसरा आरोपी अजय कुमार धनवार, पिता किताब धनवार, निवासी अमलडिहा, थाना कटघोरा फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?