पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला: 13 वर्षीय मासूम का गला घोंटकर खेत में दफना दी लाश, नाबालिग की हत्या का 40 घंटे में खुलासा, आरोपी हेमंत गिरफ्तार

Horrific revenge over an old feud: 13-year-old strangled and body buried in a field; juvenile's murder solved within 40 hours, accused Hemant arrested.

पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला: 13 वर्षीय मासूम का गला घोंटकर खेत में दफना दी लाश, नाबालिग की हत्या का 40 घंटे में खुलासा, आरोपी हेमंत गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 13 साल के छात्र की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मासूम को पैसों का लालच देकर घर से बुलाया. गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर हत्या में इस्तेमाल किया गया रापा और अन्य अगम सबूत भी जब्त कर लिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक परसदाखुर्द निवासी सौखी कुमार केंवट ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 13 साल का बेटा कपिल कुमार केंवट 8 जुलाई को गांव के हेमंत कुमार केंवट के साथ घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने पहले रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को खबर दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में विशेष जांच टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी सबूतों, चश्मदीदों के बयान और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की. जांच के दौरान संदेह की सुई हेमंत कुमार केंवट उम्र 22 साल पर गई. जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.
शुरुआत में आरोपी लगातार अपने बयान बदलता रहा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा. हालांकि पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ जारी रखी. जिसके बाद वह टूट गया और हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली. आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब छह-सात महीने पहले हरदा गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था. उसे शक था कि कपिल कुमार ने ही इस विवाद की जानकारी अन्य लोगों को दी थी. जिसकी वजह से वह उससे नाराज था. इसी बात को लेकर वह लंबे समय से बदला लेने की प्लान बना रहा था.
8 जुलाई की रात आरोपी हेमंत ने कपिल को चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का झांसा दिया और अपने साथ बोर घर की तरफ ले गया. सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद उसने कपिल का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद पहचान छिपाने के मकसद से आरोपी ने मृतक के कपड़े अलग स्थान पर फेंक दिए और खेत में रापा से गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया.
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी, चिकित्सकीय दल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में खेत में खुदाई कराया. खुदाई के दौरान वहां से लड़के का शव बरामद हुआ. जिसकी पहचान कपिल कुमार केंवट के रूप में की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिससे मौत के वजह की वैज्ञानिक पुष्टि की जा सके.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया रापा, घटना के समय पहने गए कपड़े और दुसरे अहम सबूतभी जब्त किए हैं. इन सभी सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. ताकि मामले को और मजबूत बनाया जा सके.
आरोपी हेमंत कुमार केंवट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 103(1) और 238 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. मामले में जांच अभी भी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है.
घटना के खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मासूम की हत्या से परिजन गहरे सदमे में हैं. वहीं ग्रामीणों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में दोषी को कानून के मुताबिक कठोर सजा दिलाने के लिए मजबूत सबूत अदालत में पेश किए जाएंगे.
आरोपी
हेमंत कुमार केवट उम्र 22 साल निवासी परसदा खुर्द
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?