भीषण सड़क हादसा, नवोदय विद्यालय के पास तेज रफ्तार हाईवा ने दो मोटरसाइकिल सवारों को कुचला, एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर, इलाज जारी
Horrific road accident: A speeding Hyva truck ran over two motorcyclists near Navodaya Vidyalaya; one died a tragic death, while two others are critically injured and undergoing treatment.
बिलासपुर/मल्हार : जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर को हुए एक भयावह सड़क हादसे ने क्षेत्र में मातम फैला दिया. नवोदय विद्यालय के समीप सीसीआर कंपनी के एक हाईवा नम्बर CG 22 AG 7796 और दो मोटरसाइकिलों CG 22 X 5695 और CG 15 EL 4335 की भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें से इलाज के दौरान शैलू मीरी की मौत हो गई. हादसे में संतोष भैंना और धनंजय डहरे की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.
हादसे के बारे में चश्मदीदों के बयान विरोधाभासी हैं. जहां कुछ लोग इसे बाइक की आपसी टक्कर के बाद हाईवा की चपेट में आना बता रहे हैं. वहीं कुछ इसे हाईवा द्वारा सीधे टक्कर मारे जाने की घटना बता रहे हैं. खबर मिलते ही सक्रिय हुई मल्हार पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हाईवा और उसके चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है. और अब पूरे मामले की जांच मे जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



