पुरानी रंजिश ने लिया खतरनाक मोड़, 3 सगी बहनों पर चापड़ से हमला, पुलिस ने आरोपी अमन पटेल को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Old rivalry took a dangerous turn, 3 real sisters attacked with a chopper, police arrested the accused Aman Patel and sent him behind bars
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में तीन सगी बहनों पर चापड़ से हमला किया गया. हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए उन्हें सिम्स अस्पताल लाया गया. पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए आरोपी अमन पटेल को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है.
घायलों की पहचान उर्मिला, प्रमिला और सरिता श्रीवास के रुप में हुई है. तीनों बांकीमोगरा थाना क्षेत्र के बहतराई भूकंप ऑफिस के पास स्थित अटल आवास में किराए पर रहती थी और रजाई-गद्दा की दुकान में काम करती थी. शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल हालत में तीनों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी अमन पटेल को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती पूछताछ में हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



