उत्साह के साथ पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक दो बूंद जिंदगी की, जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग रहे मौजूद

Pulse Polio campaign conducted with enthusiasm; children aged 0 to 5 years administered the life-saving "two drops of life," with public representatives and Health Department officials in attendance.

उत्साह के साथ पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक दो बूंद जिंदगी की, जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग रहे मौजूद

गरियाबंद-धमतरी/कुरूद : गरियाबंद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर रविवार को गरियाबंद में विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई. जिला अस्पताल सहित जिले भर में बनाए गए पोलियो बूथों पर सुबह से ही 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए अभिभावकों की भीड़ उमड़ी। जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.
राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पालिका क्षेत्र सहित पूरे जिले में विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान उत्साह के साथ संचालित किया गया. वार्ड नम्बर 1 स्थित जिला अस्पताल में बनाए गए पोलियो बूथ पर सुबह से ही अभिभावक अपने नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने पहुंचे. अभियान के शुरुआती चरण में ही 59 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई.
नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय समय पर टीकाकरण है. दो बूंद जिंदगी की हर बच्चे का अधिकार है और यह जिम्मेदारी हम सभी की है कि कोई भी बच्चा इस अभियान से छूटने न पाए. स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव हैं. मैं सभी अभिभावकों से आग्रह करता हूं कि अपने बच्चों के साथ-साथ आसपास रहने वाले हर बच्चे को भी पोलियो की खुराक जरुर दिलाएं. जनभागीदारी के बिना पोलियो मुक्त भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता.
नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ़ मेमन ने भी नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि पोलियो की दो बूंद सिर्फ दवा नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है. हर माता-पिता का यह नैतिक दायित्व है कि वे अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को कामयाब बनाना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. आइए, हम सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि गरियाबंद का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

धमतरी : नगर पालिक निगम धमतरी के वार्ड क्रमांक 15 में राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए विशेष जागरूकता और टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं पालकों की सक्रिय सहभागिता रही.
वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद कोमल सार्वा ने मौजूद नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी बच्चे को समय पर पोलियो की दो बूंद जरुर पिलाएं. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण ही सबसे प्रभावी उपाय है. किसी भी बच्चे को इस अभियान से वंचित न रहने दें.
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं अभियान में मदद करने वाले सभी कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही पोलियो मुक्त भारत का सपना साकार होगा.
इस मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी और 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई.
पार्षद  कोमल सार्वा ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक जरुर पिलाएं और इस जनहित अभियान को सफल बनाने में अपनी मदद करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

खिसोरा : गौरव ग्राम खिसोरा में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव की जीवनरक्षक दवा पिलाई गई. अभियान का शुभारंभ सरपंच राखी साहू के करकमलों से किया गया. इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, क्योंकि स्वस्थ और पोलियो मुक्त समाज का निर्माण सभी की जिम्मेदारी है.
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कविता धूप (RHO), उमा बोसीर (आबा), इन्डाणी साहू (अ.जा.), ललिता साहू (मितानिन), ममता पटेल, रुखमी निर्मलकर, चित्ररेखा यादव तथा खोम नर्गनीस सहित स्वास्थ्य अमले एवं सहयोगी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही.
स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है. जिससे बच्चों को जीवनभर के लिए शारीरिक विकलांगता हो सकती है. इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय-समय पर पोलियो की खुराक पिलाना है. इसी मकसद से घर-घर एवं बूथ स्तर पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का अभियान चलाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

कुरूद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद सिविल अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में किया गया. कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की.
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने के लिए पल्स पोलियो अभियान बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने नगरवासियों और सभी माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित केंद्रों में पहुंचाकर पोलियो की खुराक जरूर दिलाएं.
विधायक प्रतिनिधि भानू चंद्राकर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से देश पोलियो उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रहा है. जनभागीदारी से ही इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाया जा सकता है.
इस अवसर पर एल्डरमैन एवं विधायक प्रतिनिधि भानू चंद्राकर, बीएमओ हेमराज देवांगन, बीपीएम रोहित पांडे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t