शादी का झांसा देकर लड़की को ले गया रायपुर, नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी हिमेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका बरामद

A man lured a girl to Raipur on the pretext of marriage, kidnapped and raped a minor, and the accused, Himesh, was arrested and sent to jail. The girl was recovered.

शादी का झांसा देकर लड़की को ले गया रायपुर, नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी हिमेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका बरामद

मुंगेली : मुंगेली जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पथरिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. यह मामला थाना पथरिया क्षेत्र का है,
मिली जानकारी के मुताबिक 10-11 अप्रैल 2026 की रात एक नाबालिग बालिका अपने घर से लापता हो गई थी. प्रार्थिया द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 85/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई. परिजनों ने शिकायत में बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला. जिसके बाद 16 मई 2026 को पुलिस टीम को रायपुर रवाना किया गया. वहां से संदेही आरोपी हिमेश घृतलहरे, निवासी पीपरलोड थाना सरगांव, के कब्जे से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया गया.
पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया. जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दैहिक शोषण किया. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया.
इस आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(1), 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 को जोड़ा गया. आरोपी से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t