धमतरी में गौवंश वध और गौमांस बिक्री मामले के बाद बवाल, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी संतराम गिरफ्तार, बुलडोजर कार्रवाई का विरोध
Uproar in Dhamtari following an incident of cattle slaughter and beef sale; major action by Kotwali police; accused Santram arrested; opposition to bulldozer action.
धमतरी : धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने गौवंश के अवैध वध एवं गौमांस बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विवादित मांस, मांस काटने के उपकरण और अन्य सामग्री भी बरामद किया है.
कथित गौमांस बरामदगी के बाद प्रशासन की कार्रवाई को लेकर माहौल गर्मा गया. हिंदू संगठनों की मांग पर नगर निगम की टीम साल्हेवारपारा वार्ड के गाड़ापारा इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची। जहां बुलडोजर कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. विरोध बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक निगम की टीम करीब आठ मकानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था दिए बिना मकान तोड़े जा रहे हैं. वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रभावित लोगों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
हंगामे के बीच कुछ समय के लिए बुलडोजर की कार्रवाई प्रभावित हुई. लेकिन प्रशासन ने हथौड़ों और अन्य संसाधनों की मदद से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रखा. पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है.
बता दें कि पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि शहर के साल्हेवारपारा (गाड़ापारा) क्षेत्र में एक व्यक्ति गौवंश के मांस को काटकर बिक्री के लिए तैयार कर रहा है. खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी. पुलिस को देखते ही संदेही व्यक्ति मौके से फरार हो गया.
मौके की तलाशी के दौरान विभिन्न प्लास्टिक बोरियों में रखा गया भारी मात्रा में विवादित मांस, गौवंश का पैर तथा मांस काटने में इस्तेमाल धारदार लोहे के उपकरण और लकड़ी का गुटका बरामद किया गया. विधिवत तौल कराने पर कुल 88.340 किलोग्राम गौमांस बरामद हुआ. जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये आंकी गई है.
पुलिस ने मौके से 4 नग लोहे के सत्तू, 1 लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक त्रिपाल और अन्य सामग्री भी जब्त किया. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लगातार खोजबीन कर आरोपी संतराम बघेल उम्र 43 साल निवासी साल्हेवारपारा, धमतरी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ और बयान के आधार पर पुलिस ने जुर्म से जुड़े अहम् सबूत इकठ्ठा किया और अपराध से मिले 300 रुपये नगद भी जब्त किया.
आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 299 एवं 325 बीएनएस और छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
संतराम बघेल पिता मयाराम बघेल उम्र 43 साल निवासी साल्हेवारपारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



