सिकासेर बांध से छोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानी, महानदी में तेज बहाव के बीच फंसा युवक, उफनते नाले में बाइक सहित बह गया एक व्यक्ति

50,000 cusecs of water was released from the Sikaser Dam, a young man was trapped in the strong current of the Mahanadi River, and a man and his bike were swept away in the overflowing drain.

सिकासेर बांध से छोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानी, महानदी में तेज बहाव के बीच फंसा युवक, उफनते नाले में बाइक सहित बह गया एक व्यक्ति

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में हो रही लगातार बारिश से सिकासेर जलाशय में जलभराव 99% के करीब पहुंच गया है. जलस्तर को कंट्रोल करने के लिये जल संसाधन विभाग ने 24 सितम्बर को दोपहर 3 बजे से सिकासेर बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है. शुरुआती चरण में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. लेकिन जलभराव और बारिश की हालत को देखते हुए इस मात्रा को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है.
फिलहाल जलाशय का जलभराव 196.80 मि.क्यू.मी दर्ज किया गया है, जो 98.93 प्रतिशत क्षमता है. पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट कर दिया गया है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाये और पूरी तरह सतर्क रहें.
वहीं सुबह से जिले में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. सड़कों पर पानी भर गया है. जिससे लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है. ग्रामीण अंचलों में कई जगह आवागमन बाधित होने की खबर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

छुरा-पिपराही : दो लोग अपनी बाइक के साथ पुल पार करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान एक युवक तेज बहाव का शिकार हो गया. इस पूरे वाकये का वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई. यह हादसा छुरा-पिपराही के बीच हुआ बताया जा रहा है.
दो युवक ने जैसे ही बाइक के साथ उफनते धारा को पार करने की कोशिश की. इस दौरान वे दूसरे किनारे तक पहुंचने ही वाले थे कि इस दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में एक युवक जो बाइक पकड़ा हुआ था. उसका बैलेंस बिगड़ गया. और तेज बहाव उसे अपने साथ खींच ले गया. साथ में आया व्यक्ति बाल बाल बचा और खड़े खड़े युवक को बहते देखने लगा इस दौरान राहगीरों ने चीख-पुकार मचाई. लेकिन तेज धारा के सामने उस वक़्त कोई भी मदद नहीं कर पाया.
युवक की तलाश की गई काफी मशक्कत के बाद युवक को सही सलामत बचा लिया गया है मगर बाइक का भी कोई अता-पता नहीं चल सका है.
ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका बरसात में हमेशा खतरनाक बन जाता है. मगर न तो यहां पुल बनाया गया और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं. लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही से हर साल इस तरह के हादसे सामने आते हैं.
आरंग : नेशनल हाईवे 53 स्थित महानदी में पुल के नीचे एक युवक पानी के तेज बहाव के बीच फंस गया. इसकी जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. अंधेरा होने और तेज बहान के कारण युवक का रेस्क्यू करने में बचान दल को थोड़ी दिक्कत हो रही. पूरा मामला आरंग के पारागांव का है. युवक के महानदी में फंसने की खबर पर आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे. एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t