राजधानी में लव ट्रायंगल के चलते चाकू मारकर 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या, साथी घायल, आक्रोशित परिजनों ने किया थाने का घेराव, हिरासत में 4 संदेही

A 16-year-old man was stabbed to death in a love triangle in the capital, his friend was injured, and angry family members surrounded the police station. Four suspects are in custody.

राजधानी में लव ट्रायंगल के चलते चाकू मारकर 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या, साथी घायल, आक्रोशित परिजनों ने किया थाने का घेराव, हिरासत में 4 संदेही

रायपुर : पचपेड़ी नाका से सटे न्यू पंचशील नगर इलाके में एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. इस मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पंचशील नगर के पास जोगी मोहल्ला इलाके में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. कुछ हमलावरों ने दो नाबालिगों पर अचानक गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके बाद आरोपियों ने देर रात दोनों युवकों को घेरकर हमला कर दिया.
इस हमले में जोगी मोहल्ला निवासी कुश बाघ उम्र 16 साल को गले में गंभीर चोटें आईं. ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका साथी घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है.
वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
वारदात के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थानीय रहवासियों ने आधी रात सिविल लाइन थाने का घेराव भी किया. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में चार संदिग्धों की भूमिका सामने आई है. जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह साफ हो पाएगी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और हालात पर नजर बनाए हुए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t