दिल दहला देने वाला हादसा, बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दर्दनाक हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A heartbreaking accident saw a high-speed scooter collide with an electric pole, resulting in the death of a 29-year-old man, leaving the family in mourning, and police investigating.

दिल दहला देने वाला हादसा, बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दर्दनाक हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हेवनस पार्क के सामने देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. जिसमें तालापारा निवासी 29 साल का युवक जैद खान की जान चली गई.
मिली जानकारी के मुताबिक जैद खान अपनी स्कूटी पर सवार होकर अग्रसेन चौक से पुराने बस स्टैंड की तरफ़ जा रहे थे, तभी  हेवनस पार्क के सामने उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई.
चश्मदीदों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और जैद को गंभीर चोटें आईं. बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त युवक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. गनीमत यह रही कि क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम फौरन मौके पर पहुंच गई और बिना समय गंवाए घायल को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन दुर्भाग्यवश डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल तारबहार पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की सटीक वजह, वाहन की गति और अन्य परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB