छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मामला, शादी समारोह में नाबालिग से दुल्हे के दोस्त ने किया छेड़छाड़!, परेशान लड़की ने की खुदकुशी, आरोपी नरेंद्र गिरफ्तार
A shocking incident in Chhattisgarh: A minor girl was molested by the groom's friend at a wedding ceremony. The distressed girl committed suicide. The accused, Narendra, was arrested.
कोरबा/पसान : कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शादी समारोह के दौरान एक युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ की. जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला पसान थाना क्षेत्र के कोरबी चौकी इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी. इसी दौरान आरोपी नरेंद्र ने उसके साथ दुल्हे के दोस्त ने छेड़छाड़ की. घटना के बाद पीड़िता लोक-लाज और मानसिक प्रताड़ना से बेहद परेशान हो गई. बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने छिदिया नर्सरी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी नरेंद्र के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने, अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



