शराब दुकान में मिलावटी और रिश्तेदारों की नियुक्ति का आरोप, भाजपा नेता ने आबकारी अधिकारी के खिलाफ मंत्री-आयुक्त से की शिकायत

Allegations of adulteration and appointment of relatives in liquor shops, BJP leader complains to Minister-Commissioner against excise officer

शराब दुकान में मिलावटी और रिश्तेदारों की नियुक्ति का आरोप, भाजपा नेता ने आबकारी अधिकारी के खिलाफ मंत्री-आयुक्त से की शिकायत

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ क्या आपने कभी सुना है कि किसी सरकारी अधिकारी की ड्यूटी नहीं बल्कि उनका होमटाउन ही उनका असली कार्यक्षेत्र बन जाए गरियाबंद जिले में कुछ ऐसा ही अद्भुत मामला सामने आया है. सहायक जिला आबकारी अधिकारी ADOE के पद पर तैनात लालजी दीवान इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं. आरोप है कि उन्होंने ने अपनी सरकारी कुर्सी का इस्तेमाल एक निजी शराब साम्राज्य खड़ा करने में किया है. वहीं एडीईओ ने सभी आरोप को निराधार बताया है.
सहायक जिला आबकारी अधिकारी लालजी दीवान पर शराब में पानी मिलाने अवैध बिक्री और शासकीय वाहन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है. भाजपा कार्यकर्ता ने आबकारी मंत्री और आयुक्त को शिकायत कर दीवान के भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
भाजपा कार्यकर्ता तरुण ठाकुर ने एक शिकायत पत्र जारी कर दीवान साहब और उनके समन्वयक उर्फ ईगल हंटर Eagle Hunter गैंग पर सनसनीखेज भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. इस शिकायत ने गरियाबंद की राजनीति और प्रशासन दोनों में फुलबोतल जैसा उबाल ला दिया है.
​शिकायत के मुताबिक दीवान साहब गरियाबंद मुख्यालय से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर अपने मूल गांव सरकड़ा तहसील छुरा से ही अपना ऑपरेशन चला रहे हैं. उनके प्रभार क्षेत्र की शराब दुकानों छुरा और राजिम में एक खास तरह का मिक्सोलॉजी Mixology चल रहा है. अनाधिकृत स्टाफ दीवान साहब ने समन्वयकों के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार और जान पहचान वालों को दुकानों पर बिना किसी नौकरनामा परिचय पत्र या गणवेश के काम पर लगा रखा है.
आरोप है कि इन अनाधिकृत कर्मचारियों का मुख्य काम है शराब में पानी की मिलावट करना और फिर उसे ज्यादा दरों पर बेचना। आरोप है कि यह सीक्रेट धंधा लाखों का वारान्यारा कर रहा है. गांव-गांव में होम डिलीवरी.. इतना ही नहीं कोचियों अवैध शराब विक्रेताओं के जरिए गांव-गांव में शराब की अवैध बिक्री करवाकर हफ्ता वसूली करने का भी आरोप है. ठाकुर जी ने जनता में जनाक्रोश व्याप्त होने की बात कही है.
​शिकायत में यह भी बताया गया है कि युक्तियुक्तकरण Rationalization के बहाने पुराने अनुभवी कर्मचारियों को जबरन हटाकर उनकी जगह पैसे लेकर नए लोगों की भर्ती की है. लगता है यह पदस्थापना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्थापना का मामला है.
​दीवान साहब की पत्नी ग्राम पंचायत सरकड़ा की सरपंच हैं. शिकायत में एक और हास्यास्पद लेकिन गंभीर आरोप लगाया गया है. दीवान साहब आबकारी विभाग की सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग कर रहे हैं. रोजाना अपडाउन सरकारी गाड़ी का उपयोग घर से दफ्तर और दफ्तर से घर आनेजाने के लिए किया जा रहा है. निजी और पंचायत कार्य इससे भी आगे बढ़कर इस गाड़ी का इस्तेमाल निजी और यहां तक कि सरपंच के पंचायत कार्यों में भी किया जा रहा है. ड्राइवर का वीआरएस जब सरकारी ड्राइवर छुट्टी पर होता है तो शराब दुकान के कर्मचारी गोलू गुप्ता को ही सरकारी वाहन चालक बना दिया जाता है. यानी दुकान का काम हो या गाड़ी चलाना ऑल इन वन सर्विस...
​लालजी दीवान का पिछला रिकॉर्ड भी शिकायतों से भरा रहा है, धमतरी में पानी कांड पूर्व में धमतरी जिले की भखारा दुकान में भी शराब में पानी मिलावट के आरोप पर रायपुर की आबकारी टीम ने उन पर कार्रवाई कर चुकी है, मुंगेली और गरियाबंद मुंगेली में भी वे शिकायतों से सुर्खियों में रहे गरियाबंद में भी 2017 से 19 के दौरान उपनिरीक्षक पद पर रहते हुए दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं
​पप्पु ठाकुर ने मांग किया है कि लालजी दीवान और उनके समन्वयक ईगल हंटर के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की जाए और उचित कार्यवाही की जाए इस पूरे मामले की शिकायत आबकारी मंत्री और आबकारी आयुक्त को भी की गई है. इस पूरे शराब घोटाले के साथ शराब दुकान छुरा का वीडियो फुटेज और फोटो दिनांक 13 नवम्बर 2025 को भी शिकायत के साथ संलग्न किया गया है. जो इस जांच में एक अहम सबूत बन सकता है.
एडीईओ ने सभी आरोप को निराधार बताया
वहीं इस मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी लालजी दीवान ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि न मेरे किसी रिश्तेदार नौकरी में हैं. न ही कोई मिलावटी शराब की बिक्री होती है. आरोप झूठा और बेबुनियाद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t