त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगा धांधली का आरोप, हांरने के बाद ग्रामीणों ने किया दोबारा वोटिंग की मांग, मस्तूरी SDM कार्यालय का किया घेराव
Allegations of rigging in three-tier Panchayat elections, after losing, villagers demanded re-voting, surrounded Masturi SDM office
बिलासपुर : बिलासपुर के मस्तूरी में पंचायत चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. गतौरा गांव के निर्दलीय प्रत्याशी अनुसुईया रिंकू कुर्रे ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए मस्तूरी एसडीएम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए पुनः वोटिंग की मांग की है.
गतौरा ग्राम पंचायत से अनुसुईया कुर्रे सरपंच पद की निर्दलीय प्रत्याशी थी. उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बूथ पर उनकी बढ़त थी, लेकिन मतगणना के दौरान तीन बार बिजली गुल हो गई. जिससे परिणाम प्रभावित हुआ. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी प्रत्याशी ने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर मतगणना केंद्र के अंदर पहुंचकर हस्तक्षेप किया. जबकि अन्य लोगों को अंदर जाने से रोका गया.
गतौरा ग्राम पंचायत में हुए इस चुनाव में कुल 5 सरपंच प्रत्याशी मैदान में थे. अनुसुईया कुर्रे केवल 24 वोटों के अंतर से चुनाव हारीं. उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए कहा कि हमें मतगणना में अनियमितताओं के कारण न्याय चाहिए और हम पुनः मतदान की मांग करते हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान के दौरान अनियमितताएं हुई हैं. जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुनः मतदान कराने की मांग की.
ग्रामीणों का आरोप है कि मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी कर कुछ प्रत्याशियों को जानबूझकर फायदा पहुंचाया गया है. जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई है. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है और क्या ग्रामीणों की मांगों पर क्या फैसला लिया जाता है..????
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



