आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में बेलर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर थाने में एफआई आर दर्ज, पार्टी ने लिया एक्शन, पद से किया बर्खास्त

An FIR has been filed against the Baler BJP Mandal President for allegedly molesting a tribal woman. The party has taken action and dismissed him from his post.

आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में बेलर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर थाने में एफआई आर दर्ज, पार्टी ने लिया एक्शन, पद से किया बर्खास्त

धमतरी : धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां भाजपा मंडल बेलरगांव के अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीन अक्टूबर की शाम लगभग सात बजे आरोपी भाजपा मंडल बेलरगांव के अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी ने एक महिला को अकेला पाकर गलत इरादे से उसके घर में घुसकर जबरदस्ती छेड़खानी की.
पीड़ित महिला ने इस बारे में बोरई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 331(2) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महिला का कहना है कि आरोपी पानी मांगने के बहाने घर में घुसा और पीछे से छेड़छाड़ की. शोर मचाने पर वह लाल रंग की महिंद्रा TUV गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया.
इस मामले के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मनोहर दास मानिकपुरी को मंडल अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने साफ किया है कि ऐसे किसी भी अनुशासनहीन और आपराधिक कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
थाना बोराई प्रभारी ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है. इस घटना से आदिवासी समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है. ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है.
इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं. पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t