देह व्यापार और दुष्कर्म केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग, लाखों की वसूली, पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Blackmailing in the name of implicating in prostitution and rape case, extortion of lakhs, police arrested the girl and sent her behind bars
बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार पुलिस ने सेक्स रैकेट और रेप केस में फसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया है. युवती ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को सेक्स रैकेट, दुष्कर्म में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर पैसों की मांग करती थी.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवती अनुरिता बंजारे ने 15 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक कई पीडि़तों को सेक्स स्कैंडल में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था. आरोपिया युवती ने एक पीड़ित को ऐसे ही भयादोहन कर 2,75,000 की रकम वसूली की थी.
एक पीडि़त की शिकायत पर 384, 389, 212, 201, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया. एसपी भावना गुप्ता ने भी मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपिया को पकडऩे के निर्देश दिया. थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई करते हुए आरोपिया अनुरिता बंजारे 23 साल ग्राम बकरकूदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर को पकड़ा है.
पूछताछ करने पर आरोपिया ने कबूल किया कि पूर्व में गिरफ्तार लोगों के साथ मिलकर उसने कई लोगों का भयादोहन किया था. इस मामले में 4 सितंबर को आरोपिया को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपिया का नाम
अनुरिता बंजारे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बकरकूदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



