छत्तीसगढ़ की खदान में ब्लास्ट, 10 लोग घायल, 2 गंभीर, मलबे में दबे मजदूर, गाड़ियां डैमेज, घायलों में 4 ठेका, 6 कर्मचारी, अस्पताल में इलाज जारी

Blast in Chhattisgarh mine, 10 injured, 2 critical, workers buried under debris, vehicles damaged, 4 contractors, 6 employees among injured, treatment ongoing in hospital

छत्तीसगढ़ की खदान में ब्लास्ट, 10 लोग घायल, 2 गंभीर, मलबे में दबे मजदूर, गाड़ियां डैमेज, घायलों में 4 ठेका, 6 कर्मचारी, अस्पताल में इलाज जारी

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में ब्लास्ट होने से 10 लोग मलबे में दब गए. जो लोग दबे हैं उनमें से 4 ठेका मजदूर हैं. जबकि वहीं 6 एसईसीएल के कर्मचारी हैं. घायल मजदूरों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. यह मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खदान में बारूद भरा जा रहा था. कोयला खदान में बारुद भरने समय बारुद में अचानक विस्फोट हो गया जिस वजह से वहां काम कर रहे मजदूर मिट्टी और पत्थरों के मलबे के नीचे दब गए. ब्लास्ट के बाद ओपन कास्ट माइंस के कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है.
इस हादसे में घायल सभी मजदूरों को गोदरीपारा के रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद बारुद वाहन और एक दूसरी गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई. 
घायलों में दो महिला मजदूर भी शामिल हैं. फिलहाल 5 मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं और सभी खतरे से बाहर हैं. हादसे की खबर मिलते ही चिरमिरी नगर निगम के महापौर राम नरेश राय और एसईसीएल के अधिकारी अस्पताल पहुंचे. स्थानीय लोग भी बड़ी तादाद में अस्पताल परिसर में मौजूद थे. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t