छात्रसंघ के विजय जुलूस में बवाल, डीजे पर गाने बजाने को लेकर विवाद, मारपीट में एक छात्र का सिर फूटा, जुलूस में नहीं था स्कूल स्टाफ

Chaos in the student union's victory procession, dispute over playing songs on DJ, one student's head was broken in the fight, school staff was not in the procession

छात्रसंघ के विजय जुलूस में बवाल, डीजे पर गाने बजाने को लेकर विवाद, मारपीट में एक छात्र का सिर फूटा, जुलूस में नहीं था स्कूल स्टाफ

बिलासपुर/तखतपुर : स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में छात्र संघ के पदाधिकारियों के विजय जुलूस के दौरान डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया. जो मारपीट में बदल गया. इस झगड़े में एक छात्र का सिर फट गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज कराया गया. पूरा मामला तखतपुर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 
बुधवार को तखतपुर के जेएमपी स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय के छात्र संघ के पदाधिकारियों ने विजय जुलूस निकाला था. डीजे की धुन पर थिरकते छात्रों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कोई भी स्कूल स्टाफ जुलूस के साथ मौजूद नहीं था. नगर भ्रमण करने निकले छात्र संघ पदाधिकारियों व विद्यार्थियों के जुलूस में सिर्फ विद्यार्थी ही दिखाई दे रहे थे. उन्हें नियंत्रित और अनुशासित करने के लिए कोई भी शिक्षक या शिक्षिका साथ नहीं थे.
विद्यार्थियों को अकेले ही विजय जुलूस में भेज दिया गया था. नतीजा यह हुआ कि डीजे में अपनी पसंद के गाना बजाने को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हो गया. जो मारपीट में बदल गया. इस मारपीट में एक विद्यार्थी का सिर फट गया. जिसे उसके साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और उसका इलाज कराया.
हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी घायल छात्र की सुध लेने स्कूल स्टाफ अस्पताल नहीं पहुंचा और न ही जुलूस निकाल रहे पदाधिकारियों को वापस बुलाया गया. प्राचार्य मौसमी रॉबिंसन ने बाद में दोनों छात्रों से माफी मंगवाकर समझौता करा दिया और स्टाफ की गैरमौजूदगी पर शो-काज नोटिस जारी करने की बात कही.
जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और संबंधित प्राचार्य से जानकारी लेने के बाद ही टिप्पणी कर पाएंगे.
तखतपुर में शिक्षा विभाग की लापरवाही कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी एक ऑटो में 28 से ज्यादा बच्चों को भेजने और स्कूली बच्चों से ट्रांसफार्मर की रस्सी खिंचवाने जैसे मामले सामने आ चुके हैं. जिनमें जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB