पावर प्लांट हॉस्टल में महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप, नहीं मिला सुसाइड, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
Female assistant engineer commits suicide in power plant hostel, causing panic, suicide note not found, reason unknown, police engaged in investigation
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में असिस्टेंट इंजीनियर युवती ने सुसाइड कर लिया है. युवती की लाश JSW पावर प्लांट के हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है. यह मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में स्थित नाहरपाली में जेएसडब्ल्यू संयंत्र परिसर के भीतर कंपनी के छात्रावास का है. फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में स्थित JSW पावर प्लांट के हॉस्टल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक असिस्टेंट इंजीनियर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने असिस्टेंट इंजीनियर के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई है.
झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली मृतका खुशबू चौबे JSW पावर प्लांट के SMS विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर काम करती थी. इसके साथ ही वह JSW पावर प्लांट के हॉस्टल में ही रहती थी. गुरुवार देर शाम तक जब खुशबू ने दरवाजा नहीं खोला. तो हॉस्टल स्टाफ ने किसी तरह से दरवाजा खोला और अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई.
खुशबू को आखिरी बार दिन में पहले देखा गया था और दोपहर में उसने फोन पर अपने परिवार वालों से बात की थी. शाम को जब उसका कमरा कई घंटों तक बंद रहा और बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. तो छात्रावास के कर्मचारियों और सहकर्मियों को चिंता हुई. आखिरकार वे दरवाजा खोलने में कामयाब हुए. जहां उन्होंने खुशबू को कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया
घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खुशबू के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुशबू ने ये खुदकुशी क्यों की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है और मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है.
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और कहा है कि जांच का असल मकसद घटना के कारणों का पता लगाना है. सहकर्मियों, छात्रावास कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच के तहत उनके मोबाइल फोन और निजी सामान की भी जांच की जा सकती है.
अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस खबर के लिखे जाने तक जेएसडब्ल्यू प्रबंधन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
इस घटना से औद्योगिक क्षेत्र में मातम छा गया है, जहां खुशबू के सहकर्मी उन्हें एक शांत और समर्पित पेशेवर बता रहे हैं. पुलिस ने दोहराया है कि जांच पूरी होने तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



