छत्तीसगढ़ में अब महिला शिक्षिका भी दारु के नशे में टून्न हो पहुंचने लगी स्कूल, तत्काल प्रभाव से निलंबित करने कलेंक्टर ने दिया निर्देश

Female teachers in Chhattisgarh are now arriving at school drunk, prompting the collector to suspend them with immediate effect.

छत्तीसगढ़ में अब महिला शिक्षिका भी दारु के नशे में टून्न हो पहुंचने लगी स्कूल, तत्काल प्रभाव से निलंबित करने कलेंक्टर ने दिया निर्देश

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के लेवई गांव के प्राइमरी स्कूल की महिला प्रधान पाठक हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुंचती हैं. हद तो तब हो गई जब वे टेबल पर पैर रखकर सो गईं और छात्र-छात्राएँ समय से पहले ही घर चले गए. इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में भारी नाराजगी है. अभिभावकों ने प्रधानपाठक पर कार्रवाई की माँग की है.
दरअसल लेवई गांव के इस प्राइमरी स्कूल में कुल दो शिक्षक कार्यरत हैं. इस दौरान एक शिक्षक छुट्टी पर थे और दूसरी तरफ महिला प्रधानपाठक हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुँचीं और कक्षा में टेबल पर पैर रखकर सो गईं. महिला प्रधानपाठक शराब के नशे में स्कूल में अशोभनीय हरकते करते हुए भी नजर आई.
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला लेवई का निरीक्षण कर जांच शुरु की. निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से इस बात की पुष्टि हुई कि विद्यालय की प्रधान पाठक हीरा पोर्ते 19 सितम्बर को नशे की हालत में विद्यालय में उपस्थित थीं. जांच रिपोर्ट में मिले इस गंभीर कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते प्रधान पाठक हीरा पोर्ते पर तत्काल एक्शन लिया गया.
कलेक्टर के निर्देश पर महिला प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. वहीं कलेक्टर ने मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा और बीआरसी बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t