मनचलों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, बोनट पर केक काटकर मचाया उत्पात, स्टेट हाईवे पर फोड़े पटाखे, गाड़ियों की लगी लाइन, आधे घंटे रुकी रही एंबुलेंस
High-voltage drama by miscreants, who created a ruckus by cutting a cake on the hood of the car, bursting firecrackers on the state highway, vehicles lined up, and an ambulance was stopped for half an hour.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर युवकों ने हाईवे जाम कर जन्मदिन का जश्न मनाया। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर जमकर आतिशबाजी की। कार की बोनट पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया. सेलिब्रेशन के चलते हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा. एम्बुलेंस सहित कई गाड़ियां जाम में फंसी रही. सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है..
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के कुछ युवक चठिरमा सीमा क्षेत्र में सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर बने बैरियर के पास स्थित एक ग्राम पंचायत सोनवाही के नारायणपुर बस्ती अंतर्गत आरव रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे थे. युवकों ने पहले ढाबे में पार्टी की और इसके बाद हाईवे पर आकर सड़क जाम कर दिया. अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चारपहिया वाहन खड़े कर दोनों तरफ से सड़क बंद कर दी. जमकर आतिशबाजी की गई और कार की बोनट पर केक काटा. इसके चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. कई गाड़ियां जाम में फंसी रही. एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही. सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उसे डिलीट कर दिया गया.
इस संबंध में सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि पुलिस 2 नामजद सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ धारा 285, 126(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी है. बताया जा रहा है कि सड़क जाम कर बर्थडे मनाने वाले युवक अंबिकापुर के हैं. फिलहाल उनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि वीडियो में युवकों के चेहरे नजर आ रहे हैं. जिनकी पहचान की जा रही है.
जन्मदिन पर केक काटने, पटाखा फोड़ना संबंधी वीडियो प्रसारित होने पर अमितेश गुप्ता,अंशुल अग्रवाल दोनों निवासी अंबिकापुर व उनके साथ चार-पांच अन्य साथियों को चिन्हांकित कर चौकी लटोरी में धारा 126(2,) 283 भारतीय नागरिक संहिता के तहत जुर्म दर्जकर आरोपितों की तलाश की जा रही है.
छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने 3 महीने पहले स्टंटबाजी, बर्थ-डे सेलिब्रेशन और केक काटने के मामलों पर स्वतः संज्ञान लेकर राज्य शासन से जवाब मांगा था.. हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद शासन की तरफ से जवाब पेश करते हुए कहा गया था कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया और स्टंट में शामिल गाड़ियों को जब्त किया है.
कार मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफ़ारिश भी की गई. यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के नजरिए से की गई. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके. ऐसे मामलों में गाड़ियों के मालिकों की पहचान करने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले युवाओं को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. ताकि यह दूसरों के लिए सबक बने. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि पुलिस का प्रकोप अक्सर केवल गरीब, मध्यम वर्ग और दलितों पर पड़ता है.
कोर्ट ने कहा था कि संपन्न और बाहुबलियों के खिलाफ पुलिस नख-दंतहीन बाघ बन जाती हैं. ऐसे लोग मामूली जुर्माना भरकर आसानी से छोड़ दिए जाते हैं और उनके वाहन भी वापस कर दिए जाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



