पूर्व सरपंच की बहू की संदिग्ध मौत, जिस्म पर खरोच के निशान, पति ने ही गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी उमाशंकर गिरफ्तार

Former Sarpanch's daughter-in-law dies under suspicious circumstances, with scratches on her body; husband strangled her to death; accused Umashankar arrested

पूर्व सरपंच की बहू की संदिग्ध मौत, जिस्म पर खरोच के निशान, पति ने ही गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी उमाशंकर गिरफ्तार

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिला के डिगमा क्षेत्र में पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी की बहू शीला सोन्हा उम्र 30 साल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति उमाशंकर सोन्हा उम्र 32 साल को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में कत्ल की वारदात कबूल की और बताया कि मृतका बच्चों को पीट रही थी. जिससे गुस्से में आकर उसने पत्नी का गला दबा दिया। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक डिगमा की पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी की बहू शीला सोन्हा का शव शनिवार रात करीब 8 बजे घर में संदिग्ध हालत में पाया गया. खबर मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखा. शव बिस्तर पर पड़ा था. और गले में दबाव और खरोंच के निशान देखे गए. मौके पर मृतका का पति नशे की हालत में पाया गया.
शीला सोन्हा अपने पति और दो बच्चों के साथ अलग रहती थी. उनकी शादी साल 2015 में हुई थी. घटना के समय बच्चों ने रात करीब 7:30 बजे खाना मांगने के लिए दादी के पास गए. सुमित्रा देवी ने उनसे पूछा कि “तुम्हारी मां ने खाना नहीं बनाया?” तब बच्चों ने बताया कि उनकी मां बिस्तर से नहीं उठ रही है. इसके बाद सुमित्रा देवी अपने बेटे के घर गईं और देखा कि शीला सोन्हा मृत पड़ी थी.
उन्होंने इसकी खबर पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह निष्कर्ष दिया कि मृतक की मौत गला दबाकर हत्या करने से हुई. पुलिस ने मामले में आरोपी पति उमाशंकर सोन्हा से पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पत्नी को मारने की बात कबूल की.
उमाशंकर ने बताया कि 4 अक्टूबर की शाम शीला अपने छोटे बच्चे को मार रही थी. गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को पटक दिया और गला दबा दिया. जिससे उसकी मृत्यु हो गई.
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध घटना की ख्सब्स्र फौरन पुलिस को दें ताकि समय रहते जुर्म की रोकथाम की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t