रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक के पहिए के नीचे दबी मां और छह महीने की मासूम, दर्दनाक हादसे में पिता के सामने मां-बेटी की मौके पर ही मौत

The havoc of speed, a mother and six-month-old child crushed under the wheels of an out-of-control truck, a mother and daughter died on the spot in front of their father in a tragic accident.

रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक के पहिए के नीचे दबी मां और छह महीने की मासूम, दर्दनाक हादसे में पिता के सामने मां-बेटी की मौके पर ही मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में सुबह एक हादसा देख दिल लोगों का दहल उठा. जिसने भी घटना के बारे में सुना रूह कांप गई. हादसे में हंसता खेलता परिवार ख़त्म हो गया. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां और उसकी छः माह की दुधमुंही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में बाइक चला रहे पति बाल-बाल बच गए. उसकी आंखों के सामने ही पत्नी और मासूम ने दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कुआं बोड़सरा निवासी अशोक यादव अपनी पत्नी शिवरात्रि यादव और 6 माह की मासूम बेटी कनिका को लेकर बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे मस्तूरी स्थित स्टेट बैंक के पास जयरामनगर मोड़ पर पहुंचे। पीछे से आ रहे ट्रक नम्बर CG08 W 1435 के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. चश्मदीदों के मुताबिक बाइक मे पीछे बैठी शिवरात्रि और उनकी गोद में मौजूद 6 माह की कनिका सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए. हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही सांसें थम गईं. अशोक यादव इस हादसे में बाल-बाल बच गए. मस्तूरी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि दंपत्ति चकरभाटा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और किसी काम से मस्तूरी की ओर आ रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पति को भी चोटें आई हैं. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB