कुंदरु की सब्जी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, घर के 6 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

Health deteriorated after eating Kunduru vegetable, 6 people of the house fell ill, admitted to hospital after suffering from food poisoning

कुंदरु की सब्जी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, घर के 6 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

बिलासपुर/मस्तूरी : कुंदरु सब्जी खाने की वजह से एक ही परिवार के छह लोग बीमार पड़ गए हैं. सभी लोगों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर के भिलाई निवासी फूलचंद ने बताया कि 15 जून रविवार की रात करीब 9 बजे सभी लोग कुंदरु की सब्जी के साथ भोजन किया. इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सो गए. सोमवार की सुबह 4 बजे एक-एक कर सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते चार वयस्कों और दो बच्चों की हालत बिगड़ गई.
परिजनों ने तत्काल संजीवनी 108 एम्बुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की. सभी मरीजों को अलग-अलग वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.
घटना की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और संभावित कारणों की जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक जांच में कुंदरु की सब्जी को ही कारण माना जा रहा है. हालांकि लैब रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB