पत्नी पर शक में पति का पागलपन, जमकर किया पिटाई, घायल होने पर अस्पताल में भी की मारपीट, पुलिस की हिरासत में आरोपी
Husband's suspicion of wife leads to madness, brutal beating, assault in hospital after she is injured, accused in police custody
बिलासपुर : न्यायधानी के सिम्स अस्पताल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां सतीश सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शक के चलते उसके साथ जमकर मारपीट की. महिला गंभीर रुप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.
चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी सतीश सिंह ने अपनी पत्नी के साथ दोबारा मारपीट करने की कोशिश की. मौके पर मौजूद स्टाफ ने फौरन मामले की खबर अस्पताल प्रबंधन को दी. जिसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस को बुलाकर आरोपी को वहां से हटाया गया.
पुलिस के मुताबिकआरोपी सतीश सिंह को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है. इसी शक में उसने उसे पकड़कर पीटा और घायल कर दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरी घटना की जांच कर रही है. पीड़िता की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है.
यह घटना न सिर्फ एक घरेलू हिंसा का मामला है. बल्कि यह भी दिखाती है कि शक और अविश्वास किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



