पति को छोड़कर दूसरे युवक से लव मैरिज, कल से लापता युवती की गला रेंतकर हत्या, जंगल किनारे पड़ा मिला शव, किसने छीनी जिंदगी?
Leaving her husband, she married another man in love; the girl who was missing since yesterday was murdered by slitting her throat; her body was found lying on the edge of the forest; who took her life?
सूरजपुर/जयनगर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मोरभंज डेम के पास जंगल किनारे एक 26 साल की युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस घरेलू विवाद समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका पिंकी सोलंकी 26 साल मूल रुप से अंबिकापुर के गांधीनगर इलाके की रहने वाली थी. बताया जा रहा है कि पिंकी 29 जनवरी की दोपहर घर से यह कहकर निकली थी कि वह बाजार जा रही है. लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश किया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. अगले दिन दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने मोरभंज डेम के पास झाड़ियों के बीच एक महिला का शव देखा। जिसके बाद जयनगर थाना पुलिस को खबर दी गई.
खबर मिलते ही एसडीओपी अभिषेक पैकरा, जयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रुपेश कुंतल एक्का सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि युवती की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है. मृतका के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं. जिससे गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि पिंकी ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद पटना पंडोपारा निवासी हेमंत कुमार उर्फ गोलू से लव मैरिज किया था. वह अपनी करीब सात साल की बेटी के साथ रह रही थी. हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे. आपसी झगड़ों के चलते पिंकी अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में अलग रहने लगी थी.
मृतका की छोटी बहन रिंकी पाटिल ने पुलिस को बताया कि पिंकी घटना वाले दिन अपनी बेटी को उसके पास छोड़कर गई थी और जल्दी लौटने की बात कही थी. जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार को फिक्र हुई. शव मिलने की खबर के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की. परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंकी और उसके पति के बीच लगातार तनाव बना रहता था. इसलिए पति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पिंकी के निजी जीवन, रिश्तों और हालिया गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है.
घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. पुलिस ने आम जनता से अपील किया है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो फौरन जयनगर थाना को खबर करें. ताकि दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



