प्रसव के दौरान लापरवाही, सामुदायिक स्टाफ नर्स सस्पेंड, चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक निलंबित, सहकारी बैंक के 29 दोषी कर्मचारी बर्खास्त
Negligence during delivery, community staff nurse suspended, head teacher suspended for reaching school wearing shorts, 29 guilty employees of cooperative bank dismissed
चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक निलंबित
बलरामपुर : शराब पीकर स्कूल आना और उल-जुलूल हरकत करना कई शिक्षकों की आदत बन गई है. इसका असर बच्चों की पढ़ाई व दिमाग पर भी पड़ रहा है. वहीं बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रुपपुर प्राइमरी स्कूल में शराब सेवन कर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक मनमोहन सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सस्पेंड कर दिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. निलंबन अवधि में मनमोहन सिंह का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कुसमी रहेगा। इस दौरान उन्हें नियम-53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा.
वह अक्सर शराब के नशे में स्कूल आता है. शुक्रवार को वह बोल बम लिखे भगवा रंग का चड्डा व टी-शर्ट पहनकर स्कूल पहुंच गया. उसने टेबल पर पड़ी किताबों पर पैर रखा था.
बता दें कि मनमोहन सिंह वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला रुपपुर में पदस्थ प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे. शुक्रवार को वह नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे थे. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई थी. जिसमें उन्होंने खुद कबूल किया कि डॉक्टर ने हर दिन 100 से 200 ग्राम शराब पीने कहा है. तभी मैं चल पाऊंगा। शिकायत के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. वहीं स्थानीय लोगों में शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
प्रसव के दौरान लापरवाही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की स्टाफ नर्स सस्पेंड
सूरजपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव, जिला सूरजपुर में 9 अगस्त को ओड़गी विकासखंड की रहने वाली श्रीमती कुन्ती पंडो के प्रसव के दौरान प्रसव कक्ष में किसी भी चिकित्सक एवं स्टाफ की गैरहाजिरी का मामला सामने आया था. इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच कर रिपोर्ट पेश की गई. जांच रिपोर्ट में स्टाफ नर्स श्रीमती शीला सोरेन को अवकाश की पूर्व स्वीकृति लिए बिना कार्य से गैरहाजिर होना पाया गया. यह कृत्य कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. कार्य में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत सस्पेंड कर दिया गया है.
गौरतलब है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में पदस्थ आरएचओ (महिला) श्रीमती विक्टोरिया केरकेट्टा को भी निलंबित किया जा चुका है. जबकि मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने और दोषी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सहकारी बैंक के 29 दोषी कर्मचारी बर्खास्त
बिलासपुर : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर में दूषित प्रक्रिया के तहत भर्ती हुए 29 कर्मचारियों को पुनः सेवा से हटा दिया गया है. यह फैसला बैंक की स्टाफ कमेटी की बैठक में लिया गया.
मामले में पंकज तिवारी सहित सभी 29 पूर्व बर्खास्त कर्मचारियों ने 2020 में हाईकोर्ट में पिटीशन क्रमांक 3346/2020 दायर की थी. इसके खिलाफ रिट अपील क्रमांक 307/2025 दायर होने पर, हाईकोर्ट ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत विभागीय कार्यवाही करने का आदेश दिया.
बैंक के सीईओ ने 4 वरिष्ठ शाखा प्रबंधकों की जांच टीम बनाई. जिसने समय सीमा में रिपोर्ट पेश की और कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुनवाई भी की. स्टाफ कमेटी की 4, 5 और 8 अगस्त 2025 की बैठकों में फैसला लिया गया कि
1 शाखा प्रबंधक,4 सहायक लेखापाल
8 पर्यवेक्षक,6 लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर
10 समिति प्रबंधक कुल 29 कर्मचारियों को पुनः बर्खास्त किया जाए.
कर्मचारियों ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 12 अगस्त 2025 को मामला खारिज कर दिया। बैंक ने इस मामले में हाईकोर्ट में केविएट भी दायर कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



