छत्तीसगढ़ में चाचा के अंतिम संस्कार के लिए भतीजे ने मांगे एक लाख रुपये, फिर पत्नी ने दी पति को मुखाग्नि, नजारा देख छलक पड़े लोगों की आंखों से आंसू
Nephew asked for one lakh rupees for uncle last rites then wife burnt her husband people had tears in their eyes after seeing the scene
कोरिया : कोरिया जिले के पटना से संटे ग्राम पंचायत करंजी के मुक्ति धाम में एक महिला ने अपने पति को मुखाग्निी दी. जिसे देख कर ग्रामीणों के आंखों से आंसू आ गए. भतीजे ने अंतिम संस्कार के बदले मांगे 1 लाख या 5 डिसमिल जमीन की डिमांड की थी. यह मामला जिले के पटना के करंजी इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कतवारी लाल राजवाड़े उम्र 47 साल निवासी ग्राम पंचायत करजी 2 साल से मुंह के कैंसर से पीड़ित था. उसकी पत्नी श्यामपति ने हिस्से में मिली कुछ जमीन को बेचकर पत्नी ने ईलाज कराया था. लेकिन अपने पति की जान नहीं बचा पाई. वहीं संतान नहीं होने की वजह से पति के निधन के बाद मुखाअग्नि देने को लेकर समस्या उत्पन्न हुई.
हिन्दु रीति रिवाज के मुताबिक क्रिया कर्म कौन करेगा. क्योंकि मृतक कतवारी लाल राजवाड़े और उसकी पत्नी का शादी के 25 साल बीतने के बाद भी कोई संतान नहीं है. राजवाड़े समाज के लोगों ने मृतक कतवारी के बड़े पिताजी के लड़के संतलाल को मुखाग्निी देने और क्रिया कर्म करने की सलाह दी. लेकिन वह इसके बदले एक लाख रुपये या 5 डिस्मील जमीन की डिमांड करने लगा.
लेकिन मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पास महज 15 से 20 डिस्मील जमीन जीवन यापन करने के लिए है. उसमें से वह 5 डिस्मील जमीन दे देगी. तो जीवन यापन कैसे करेगी. वह 15 हजार रुपए देने के लिए तैयार थी. लेकिन वह नहीं माना. आखिरकार मृतक कतवारी लाल राजवाड़े की पत्नी श्यामपति राजवाड़े ने खुद मुखाग्निी देने और पूरी क्रिया कर्म करने का फैसला लिया और अपने पति के अर्थी को कांधा देकर मुक्तिधाम पहुंची और मुखाग्निी दी. जारा देखकर लोगों की आंखें नम हो गयी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



