चावल उत्सव के समापन को सिर्फ 3 दिन बाकी, लेकिन यहां अब तक नहीं हुई शुरुआत, राशन को तरस रहे हितग्राही- दीपक बैज
Only 3 days are left for the end of Chawal Utsav, but it hasn't started here yet, beneficiaries are craving for ration- Deepak Baij
रायपुर/आरंग : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार के चावल उत्सव पर सवाल पूछा यह कैसा चावल उत्सव है. जिसमें राशन दुकान के बाहर दुकान बंद होने का बोर्ड लगा दिया गया. राशन कार्ड धारी को चावल नहीं दिया जा रहा है. चावल उत्सव के आड़ में यह सरकार नान घोटाला-2 करने जा रही है. ‘चावल उत्सव’ की घोषणा तो जोर-शोर से हुई. लेकिन अगर हितग्राहियों को समय पर राशन नहीं मिला तो यह उत्सव नहीं बल्कि चिंता का कारण बनता दिख रहा है.
राज्य सरकार द्वारा 1 से 7 जून तक प्रदेश भर में ‘चावल उत्सव’ मनाने की घोषणा की गई थी. इस योजना के तहत 81 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त तीनों महीनों का राशन एक साथ वितरित किया जाना था. लेकिन रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में योजना की जमीनी हकीकत कुछ और ही है.
5 जून तक आरंग में अब तक ‘चावल उत्सव’ की शुरुआत तक नहीं हो सकी है. कई राशन दुकानों में ताले लटके हैं और हितग्राही केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो राशन मिला है और न ही किसी अधिकारी से उन्हें संतोषजनक जानकारी दी गई है.
राशन वितरण की प्रक्रिया अब ई-पॉस मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही संभव है. लेकिन आरंग क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में पुराने ई-पॉस मशीन 1 जून से निष्क्रिय हो चुके हैं. नए मशीनों की आपूर्ति अभी तक नहीं की गई है. जिससे वितरण पूरी तरह ठप हो गया है.
खाद्य निरीक्षक राकेश साहू ने पुष्टि करते हुए बताया कि पात्र हितग्राहियों को जून, जुलाई और अगस्त महीने का चावल एक साथ दिया जाना है. उन्होंने माना कि मशीनों की आपूर्ति में देरी हो रही है. जिसके कारण वितरण शुरु नहीं हो सका. ठेका कंपनी द्वारा जल्द ही मशीन भेजे जाने की बात कही गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद पीडीएस सिस्टम खराब हो गई है. राशन कार्ड धारी को बीते तीन चार महीने से चावल नहीं मिल रहा है. उनके नाम से चावल कौन खा रहा है? मुख्यमंत्री के गृह जिला जयपुर में 3 महीने से चावल वितरण नहीं होने पर राशन कार्ड धारी ने आंदोलन किया. तब पता चला कि उनके नाम से चावल हर महीना आ रहा है. लेकिन उन्हें नहीं दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि चावल उत्सव की आड़ में एक बार और बड़ा घोटाला किया जा रहा है. पूर्व भाजपा सरकार में 36000 करोड रुपए का नान घोटाला हुआ था. वर्तमान भाजपा सरकार उस नान घोटाला की तर्ज पर बड़ा घोटाला कर नान घोटाला की रिकॉर्ड तोड़ने में लगी हुई है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान राशन कार्ड धारी को दो-दो महीने का चावल मुफ्त दिया जाता था. भाजपा की सरकार राशन कार्डधारियों को एकमुश्त तीन महीने की चावल खरीदने के लिए मजबूर कर रही है. गरीब आदमी एक मुश्त तीन महीने का चावल खरीदने पैसा कहां से लाएगा? भाजपा सरकार को चावल मुफ्त बांटना चाहिए. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के सभी व्यक्ति को 5 किलो चावल जो दिया जाता है. बीते कई महीने से हितग्राहियों को नहीं मिला है. कांग्रेस की सरकार हर परिवार को 35 किलो चावल देती थी. भाजपा सरकार ने उसमें भी कटौती किया है. भाजपा के मनसा साफ है गरीबों के नाम से जो चावल सरकारी योजना से मिलता है. उसे पर गड़बड़ियां करना..
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में 81 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारी है उन्हें 35 किलो राशन हर परिवार के हिसाब से देना चाहिए. उसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल एक्स्ट्रा देना चाहिए. जो दिया नहीं जा रहा है. गरीबों के अनाज में भाजपा की सरकार डाका डाल रही है. भाजपा का चावल उत्सव असल में घोटाला उत्सव है. जनता को गुमराह कर भाजपा नान घोटाला-2 करने जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



