कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम राहत, 7 महिने बाद आएंगे बाहर, जमानत मिलने पर भूपेश बघेल ने किया सोशल मीडिया पोस्ट, बोले -सत्य की जीत

Supreme relief to Congress MLA Devendra Yadav, will come out after 7 months, after getting bail, Bhupesh Baghel posted on social media, said - victory of truth

कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम राहत, 7 महिने बाद आएंगे बाहर, जमानत मिलने पर भूपेश बघेल ने किया सोशल मीडिया पोस्ट, बोले -सत्य की जीत

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में पिछले छह महीने से जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी राहत मिलते हुए सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. बता दे कि, पिछले 17 अगस्त से विधायक देवेंद्र यादव जेल में बंद हैं. हिंसा मामले में कुल 187 लोग जेल में बंद थे. जिसमें से 28 लोगों को जमानत मिल चुकी है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कल दोपहर या शाम तक उनकी जेल से रिहाई की उम्मीद है.
यादव के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें राहत दी. अब कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें जेल से बाहर लाया जाएगा. बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक देवेन्द्र यादव पिछले 17 अगस्त से जेल में बंद हैं.
विधायक देवेंद्र यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपने बचाव में कहा गया कि बलौदाबाजार हिंसा घटना वाले दिन वह सिर्फ सभा में शामिल हुए. लेकिन वो मंच पर नहीं गए. उन्होंने मंच से कोई भाषण नहीं दिया. इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने भीड़ को उकसाया होगा. कार्यक्रम में शामिल होने और वापस लौट जाने का समय हिंसक घटना के समय से बिल्कुल अलग है. जहां हिंसक घटना हुई वहां देवेंद्र यादव मौजूद नहीं थे. उनकी गिरफ्तारी भिलाई स्थित उनके घर से हुई जो घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर है. पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से गलत और राजनीति से प्रेरित है.
देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप
विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है. उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है. इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया. लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है. तो उनके पास और लेकर जाए. हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी. जा रही है.
हिंसा मामले में कुल 187 लोग जेल में बंद थे. जिसमें से 28 लोगों को जमानत मिल चुकी है. वहीं बार-बार विधायक की जमानत याचिका खारिज हो रही थी. जिसके बाद विधायक के वकील ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. वहीं आज कोर्ट से राहत मिल गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राज्य के भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. सर्वोच्च न्यायालय ने आज सरकारी षड्यंत्र में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दे दी है. यह सत्य की जीत है. यह सरकारी षड्यंत्र की हार है. आने वाले समय में यह साबित हो जाएगा कि सरकार ने उन्हें गलत तरीके से महीनों जेल में रखा.
दूसरी ओर पूर्व सीएम भूपेश बघेल अपने परिवार के साथ पाटन ब्लाक के कुरुदडीह गांव पहुंचे. जहां उन्होंने त्रि स्तरीय चुनाव में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के जमानत को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शासन कुछ भी कर सकती है. उसका जो घमंड है. उसके कारण उसकी गिरफ्तारी हुई है. आने वाले समय में जब तक ट्रायल चलेंगे, तब तक वो बाइज्जत बरी हो जायेंगे.
उन्होंने कहा कि यह षड्यंत्र हुआ था जैतखंभ को काटने का, सतनामी समाज ने CBI जांच की मांग की थी. जो आज तक नहीं हुई. इस मामले में दोषी लोग पकड़े नहीं गए. बल्कि सरकार के निकम्मेपन के करने से बलौदाबजार के एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय जल गए. इसके लिए जो दोषी है. राज्य सरकार है और गृह मंत्री जिम्मेदार है. अपनी नकामी छिपाने के लिए 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें 43 पहले ही छूट गए थे. उन्होंने कहा कि आज देवेंद्र यादव भी छूट गए। सरकार कई-कई महीनों तक उन्हें जेल में बंद कर रखी हुई है. जो उनको अधिकार मिला है. उसका दुरुपयोग किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI