किराए के मकान बाप-बेटे की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, आर्थिक तंगी-बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका 

The bodies of a father and son were found in a rented house, causing panic in the area, and police investigating. Suicide was suspected due to financial hardship and illness.

किराए के मकान बाप-बेटे की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, आर्थिक तंगी-बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका 

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिता और बेटे ने जहर खाकर जान दे दी. शनिवार को किराए के मकान में दोनों की लाश मिली. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है. फिलहाल पुलिस सभी पहलूओं पर मामले की जांच कर रही है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अरुण टंडिया उम्र 70 साल और पंकज टंडिया उम्र 35 साल दोनों कुछ महीने पहले ही भोईपारा में किराए के मकान में रहने आए थे. इससे पहले वे शहर के दूसरे इलाके में रहते थे. पुलिस को बाथरूम से जहर की शीशी मिली है.
पुलिस ने आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई है. जांच में यह भी सामने आया कि पंकज को मिर्गी की बीमारी भी थी. जिस कारण वह अक्सर परेशान रहता था. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर अस्पताल भिजवा दिया है.
दरअसल बाप-बेटा किराए के मकान में रहते थे. मां की मौत हो चुकी है. जबकि बेटी की शादी हो चुकी है. शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ. लोगों ने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.
इसके बाद स्थानीय पार्षद को खबर दी गई. पार्षद की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर पिता और बेटे के शव पड़े मिले. दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस को बाथरूम से जहर की एक शीशी मिली है. इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी है. पुलिस आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है.
पड़ोसियों ने बताया कि अरुण टंडिया ज्यादा उम्र होने के कारण ज्यादातर समय घर पर ही रहते थे. बेटा पंकज मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था. पंकज की मानसिक हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही थी. उसे मिर्गी की बीमारी भी थी, जिस कारण वह अक्सर परेशान रहता था.
6 महीने पहले मां की हुई थी मौत
स्थानीय लोगों के मुताबिक पंकज की मां की करीब छह महीने पहले मौत हो गई थी. मां की मौत के बाद पिता और बेटा दोनों अकेले रह रहे थे. घर में खाना बनाने की व्यवस्था नहीं थी. इसलिए रोज टिफिन सेंटर से खाना आता था.
शुक्रवार शाम पंकज टिफिन लेकर घर पहुंचा था. आसपास के लोगों ने उसे खाना लाते देखा था. बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में खाना खाया और उसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. इसके बाद सुबह तक दरवाजा नहीं खुला.
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी की आशंका सामने आई है. असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी. दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजे गए. मृतक अरुण टंडिया की बेटी जगदलपुर में रहती है. उसके दुर्ग पहुंचने के बाद रविवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB