छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने से मचा बवाल, छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना का मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन, नेताओं ने जताया रोष
The demolition of the statue of Chhattisgarhi Mata triggered a protest; Chhattisgarhi Kranti Sena staged a protest at the scene, and leaders expressed their anger.
रायपुर : छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़े जाने पर राजधानी में बवाल मच गया है. मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने वीआईपी चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया. वहीं पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है. सरकार ने भी साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के VIP चौक का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा का सर तोडा. फिर पूरी मूर्ति उखाड़ कर फेंक दी गई. हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस शर्मनाक करतूत को किसने अंजात दिया है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आमाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा. फिलहाल मामले में जांच जारी है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ को भगवान का दर्जा दिया गया है. यहां लोग छत्तीसगढ़ महतारी को धन धान्य की देवी के सामान पूजते हैं. ऐसे में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ किए जाने को लेकर मामला गरमा गया है. इसे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया है.
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बेहद दुखद और शर्मिंदा करने वाला है. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा जैसे विशिष्ट चौक पर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है. यह देखकर हृदय रो पड़ता है कि जिस “महतारी” के नाम पर सरकारें सत्ता में आती हैं और योजनाएं बनाती हैं. उसी महतारी की प्रतिमा की सुरक्षा तक नहीं कर पा रही हैं. यह सिर्फ एक मूर्ति का टूटना नहीं. बल्कि हमारी सामूहिक आस्था और छत्तीसगढ़ी अस्मिता पर सीधा हमला है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना की रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ दी गई। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को तोड़ा जाना जनता का अपमान है. हर एक छत्तीसगढ़िया बेहद ग़ुस्से में है. यह पूरी तरह अस्वीकार्य है. कहीं यह शासन-प्रशासन के कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीरों को हटाने वाली भाजपा सरकार की करतूत तो नहीं? भाजपा समझ ले कि अगर जनआक्रोश को अनदेखा किया. तो अच्छा नहीं होगा.
कांग्रेस ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है. यह कृत्य छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और हमारी मातृभूमि के सम्मान पर सीधा हमला है. कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, साथ ही उसी स्थान पर नई छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तुरंत स्थापित की जाए. भाजपा सरकार के शासन में लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, तीज-त्योहार और पहचान को मिटाने की कोशिशें की जा रही हैं. महतारी के प्रतीक पर हुआ यह वार पूरे प्रदेश की भावनाओं को आहत करने वाला है.
इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत निंदनीय कृत्य है. आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t.
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित विशिष्ट चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की पवित्र मूर्ति का कुछ असामाजिक तत्वों अपमान और खंडन द्वारा किया गया, राज्य की वर्तमान सरकार की पूर्णतः असफलता, उदासीनता और अराजकता को दर्शाने वाली एक और कड़ी है.
यह घटना सिर्फ एक पत्थर की मूर्ति को नुकसान नहीं है. यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति, नारी के सम्मान और हमारी सामूहिक आस्था पर एक घिनौना हमला है. हैरानी की बात यह है कि राजधानी के इतने संवेदनशील विशिष्ट चौक पर प्रशासन इतनी बड़ी घटना को रोकने में विफल रहा. जो सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल देता है.
यह घटना अलगाव में नहीं हुई है. यह उसी षड्यंत्रकारी मानसिकता की देन है. जिसने महज पांच महीने पहले 29 मई 2025 को गौरेला के ज्योतिपुर चौक पर छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की प्रतिमा को आरएसएस से जुड़े नेताओं द्वारा रात के अंधेरे में उखाड़कर नगरपालिका परिसर में फेंक दिया गया था. उस समय भी प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही थी और मूर्ति को “अवैध” बताने का हास्यास्पद तर्क दिया गया था. भले ही वह प्राइवेट जमीन पर लगी थी और इसके लिए विधायक निधि का वैधानिक उपयोग किया गया था.
रायपुर में यह घटना साबित करती है कि गौरेला में शुरु हुई यह असहिष्णुता और अराजकता की राजनीति अब राजधानी तक पहुँच चुकी है. राज्य सरकार न सिर्फ अपराधियों को पनाह दे रही है. बल्कि छत्तीसगढ़ की विरासत और प्रतीकों को निशाना बनाने वालों को संरक्षण प्रदान कर रही है.
हमारी मांगें
1. इस घटना का तत्काल उच्च-स्तरीय जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए.
2. छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति की गरिमा पूर्ण पुनर्स्थापना सुनिश्चित की जाए.
3. राज्य सरकार जनता के सामने जवाब दे कि कैसे राजधानी की मुख्य चौक पर ऐसी घटना घटित हो गई.
4. गौरेला में अजीत जोगी जी की प्रतिमा के साथ हुए अपमान का न्याय अभी तक नहीं मिला है, हम उसकी निष्पक्ष जांच की मांग फिर से दोहराते हैं.
छत्तीसगढ़ महतारी हमारी शक्ति और अस्मिता का प्रतीक हैं. उनके अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राज्य सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि अगर उसने अब भी संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा और छत्तीसगढ़ के सम्मान की रक्षा को गंभीरता से नहीं लिया, तो जनता एकजुट होकर जवाबी कार्रवाई करेगी.
छ्ग राज्य आंदोलनकारी छसपा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा, नशा मुक्ति संघर्ष समिति, छत्तीसगढ़ी छात्र संघ छबेस संरक्षक अध्यक्ष अनिल दुबे, दाऊ जी.पी. चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, वेगेंद्र सोनवेर, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, विमल ताम्रकार,बृजबिहारी साहू छन्नू साहू, महेंद्र कौशिक, अशोक कश्यप, योगेश पात्रे, अशोक यादव, श्यामू राम सेन जगदंबिका साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा तेलीबांधा क्षेत्र में साजिश कर तोड़फोड़ किया गया राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को दी चेतावनी राज्योत्सव के साथ देश के प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है. मुख्य रोड पर घंटों शरारती तत्व छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को तोड़फोड़ कर रहे हैं. राजधानी सहित छत्तीसगढ़ का लां एंड ऑर्डर शून्य है.
उन्होंने कहा कि पुलिस वसूली में लगी है भाजपा सत्ता पुलिस कमिश्नरी की व्यवस्था भ्रष्टाचार के कारण कर रही है. ऐसी स्थिति में पुलिस का अनुशासन किस नैतिकता से बनेगा. पुलिस अधिकारी रंगरेलियां बना रहे हैं. जनता पस्त राज्य आंदोलनकारियों आज बैठक कर चेतावनी देते हुए कहा है कि 3 दिन मे कार्यवाही करें.अन्यथा राजधानी बंद के साथ आंदोलन का शुरुआत किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



