दो बाइक की आमने-सामने टक्कर से मचा कोहराम, खून से सनी सड़क, चार घायल, एक युवक की हालत नाजुक, ग्रामीणों में आक्रोश
There was chaos due to a head-on collision between two bikes, the road was covered in blood, four injured, one youth is in critical condition, villagers are angry
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिला के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत उरमाल में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया. सरगीगुड़ा मार्ग पर नहर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें छिन्न-भिन्न हो गईं और सवार खून से लथपथ होकर सड़क पर बिखर गए.
चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर के बाद ऐसा मंजर था जैसे कोई बड़ा धमाका हुआ हो. लोग घरों से दौड़कर बाहर निकले और सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी का दिल कांप उठा. चार लोग इस हादसे में घायल हो गए. जिनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
सबसे गंभीर रूप से घायल युवक के सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट लगी है. ज्यादा खून बहने से उसकी हालत बिगड़ती गई. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, चोट इतनी नाजुक है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने पर हालत और बिगड़ सकती थी।
इस हादसे में एक वृद्ध महिला केकराजोर की है. जिनकी उम्र करीब
75 साल बताई जा रही है. उसको भी भीषण चोट लगी है. उनके घुटने की चोंट लग गई है. वह दर्द से तड़पती रही. और जब उन्हें स्ट्रेचर पर चढ़ाया जा रहा था तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा— "बच ले बेटा… बहुत दुख होए हे…"
एक अन्य घायल युवक रविशंकर कश्यप को होठ के नीचे गंभीर चोट लगी है. खून रुकने का नाम नहीं ले रहा था. स्थानीय युवाओं की मदद से उसे प्राथमिक इलाज दिया गया. और डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु कर दिया है.
हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोग घटनास्थल की तरफ़ दौड़े. कुछ बाइक सवार वहीं गिर पड़े. जबकि कुछ मदद के लिए चीखने लगे. आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी. देवभोग थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 और निजी वाहनों से उपस्वास्थ्य केंद्र उरमाल भेजा गया.
घायलों का इलाज उरमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि समय पर प्राथमिक चिकित्सा देने की वजह से बाकी तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है. गंभीर घायल युवक को स्वास्थ्य आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल या रायपुर रेफर किया गया है.
यह हादसा एक बार फिर स्थानीय सड़क सुरक्षा की पोल खोल गया है. जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां न तो कोई स्पीड ब्रेकर है और न ही संकेतक बोर्ड.. ग्रामीणों ने मांग किया कि नहर के पास वाले इस मोड़ पर चेतावनी बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाना जरुरी है. ताकि भविष्य में ऐसा कोई हादसा दोबारा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



