जायदाद के विवाद में बेटे ने पिता से की मारपीट, गंडासा लेकर मारने दौड़ा. धमकाकर संपत्ति अपने नाम कराने की कोशिश, आरोपी बेटा विवेक गिरफ्तार

A son assaulted his father and chased him with a *gandasa* (a heavy, long-handled chopping tool) amidst a property dispute. He attempted to coerce his father into transferring the property to his name; the accused son, Vivek, has been arrested.

जायदाद के विवाद में बेटे ने पिता से की मारपीट, गंडासा लेकर मारने दौड़ा. धमकाकर संपत्ति अपने नाम कराने की कोशिश, आरोपी बेटा विवेक गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर ज़िले में संपत्ति को लेकर विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सरकंडा थाना पुलिस ने एक युवक को अपने ही पिता के साथ मारपीट करने और उन पर धारदार हथियार (गंडासे) से हमला करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर (सरकंडा) के रहने वाले प्रकाश केसरी ने अपने बड़े बेटे विवेक केसरी उम्र 34 साल के ख़िलाफ़ 7 जुलाई को शिकायत दर्ज़ कराई कि उनका बेटा कोई काम नहीं करता और नशे का आदी है. वह आए दिन संपत्ति अपने नाम कराने के लिए विवाद और मारपीट करता था. 6 जुलाई 2026 की शाम क़रीब 6 बजे को अपनी कार से पिता के घर पहुंचा. संपत्ति की बात को लेकर उसने कथित तौर पर गाली-गलौज की और पिता को हाथ-मुक्कों से पीटा. इससे पिता की पीठ और पसलियों में चोटें आई हैं.
आरोप है कि इसके बाद बेटे ने जान से मारने की नीयत से लोहे का गंडासा निकाल लिया और पिता के पीछे दौड़ा. बुजुर्ग पिता ने किसी तरह भागकर सड़क पर छिपकर अपनी जान बचाई.
शिकायत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने इस मामले में 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) और आर्म्स एक्ट (25-27) के तहत मामला (अपराध क्रमांक 1015/2026) दर्ज़ कर लिया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. इसी दौरान मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी बसंत विहार चौक के पास अपनी कार में घूम रहा है. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर विवेक केसरी को हिरासत में ले लिया.
पूछताछ में उसने अपना जुर्म क़बूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से वारदात में इस्तेमाल की गई कार नम्बर CG10 BP 220) और लोहे का गंडासा बरामद कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक़ आरोपी बेटा संपत्ति को अपने नाम कराने के लिए पिता पर दबाव बना रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत (रिमांड) पर जेल भेज दिया गया है.
आरोपी
विवेक केसरी पिता प्रकाश केसरी उम्र 34 साल राजकिशोर नगर (सरकंडा) जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?