शराब बनाने से मना करने पर विवाद, पत्नी ने फेंका खौलता गर्म पानी, पति घायल, बर्न यूनिट में भर्ती, इलाज जारी, महिला फरार, जांच में जुटी पुलिस
Dispute over refusal to make liquor, wife throws boiling hot water on husband, husband injured, admitted to burn unit, treatment ongoing, woman absconding, police investigating
अंबिकापुर : सरगुजा जिला के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबांध गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शराब बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने पति पर खौलता माड़ (चावल का गर्म पानी) फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है. यह पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवाबांध निवासी कन्नीलाल राजवाड़े की पत्नी रामबाई लंबे समय से महुआ शराब बनाकर बेचती थी. जिसे लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था. 29 अप्रैल की रात करीब 9 बजे कन्नीलाल ने पत्नी को शराब बनाना बंद करने के लिए कहा. जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई.
विवाद के दौरान गुस्से में आकर रामबाई ने चूल्हे पर रखा माड़ गर्म किया और खौलता हुआ माड़ पति पर उड़ेल दिया. इससे कन्नीलाल के चेहरे, गर्दन, सीने और पीठ पर गंभीर जलन हो गई. परिजनों ने उसे फौरन दरिमा अस्पताल पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया.
पीडि़त के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी रामबाई के खिलाफ धारा 351(3) और 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी पत्नी फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



